Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड नंबर-1 सिनर फ्रेंच ओपन से बाहर:अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल ने 5 सेटों में हराया, जोकोविच तीसरे राउंड में पहुंचे

    1 day ago

    1

    0

    वर्ल्ड नंबर-1 और टूर्नामेंट के टॉप सीड खिलाड़ी जैनिक सिनर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं। गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के एक मुकाबले में गैर वरीय अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने सिनर को पांच सेटों में हराया। वहीं, सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। 39 साल के जोकोविच ने फ्रांस के वैलेंटाइन रोयर को चार सेट में हराया। वहीं विमेंस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबकिना को बड़ा उलटफेर झेलना पड़ा। तीसरे सेट में मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा सिनर को तीसरे सेट के दौरान मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। सिनर 5-1 की बढ़त के साथ जीत से महज कुछ इंच की दूरी पर थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आने और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की शिकायत हुई। वे रैलियों के दौरान अपनी जांघ को पकड़ते हुए दिखे और उनका मूवमेंट काफी धीमा हो गया। सर्विस गेम में 0-40 से पिछड़ने के बाद सिनर ने चेयर अंपायर और फिजियो से सलाह ली और मेडिकल टाइमआउट लेकर कुछ देर के लिए कोर्ट से बाहर चले गए। आखिरी दो सेटों में पूरी तरह बिखर गए सिनर मेडिकल ब्रेक से लौटने के बाद इटैलियन खिलाड़ी पूरी तरह असहज नजर आए। मूवमेंट ब्लॉक होने की वजह से वे कोर्ट पर ठीक से दौड़ भी नहीं पा रहे थे। इसका फायदा उठाकर जुआन ने तीसरा सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद सिनर ने खुद को मैच में बनाए रखने के लिए रणनीति बदली और तेजी से विनर्स मारने के रिस्की शॉट्स खेलने लगे, लेकिन वे लगातार गलतियां कर बैठे। चौथे और पांचवें सेट में सिनर का खेल पूरी तरह बिखर गया और जुआन ने दोनों सेटों को 6-1, 6-1 से जीतकर 3 घंटे 36 मिनट में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच का अंतिम स्कोर जुआन के पक्ष में 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 रहा। जोकोविच दूसरे दौर में जीते जोकोविच ने 74वीं रैंक वाले वैलेंटाइन रोयर को 6-3, 6-2, 6-7 (7), 6-3 से हराया। करीब 3 घंटे 44 मिनट तक चले मुकाबले में रोयर ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। तीसरे सेट के टाईब्रेकर में बैकहैंड चूकने के कारण जोकोविच मैच जल्दी खत्म नहीं कर सके। पेरिस में लगातार चौथे दिन तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। गर्मी के कारण जोकोविच चेंजओवर के दौरान गर्दन और सिर पर आइस पैक लगाते नजर आए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह बेहद मुश्किल परिस्थितियों में खेला गया मुकाबला था और अनुभव ने उनकी काफी मदद की। तीसरे सेट के टाईब्रेकर में चूके, वायलिन सेलिब्रेशन किया जीत के बाद जोकोविच ने अपना मशहूर ‘वायलिन सेलिब्रेशन’ किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उम्मीद है टूर्नामेंट के बाकी हिस्से में उनका सामना किसी और फ्रांसीसी खिलाड़ी से नहीं होगा। इस जीत के साथ जोकोविच ने रोलां गैरो में फ्रांसीसी खिलाड़ियों के खिलाफ 14-0 का रिकॉर्ड बना लिया। वह लगातार 21वें साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। रायबकिना को यूक्रेन की खिलाड़ी ने हराया विमेंस सिंगल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबकिना को यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्तसेवा ने 3-6, 6-1, 7-6 (4) से हराकर बाहर कर दिया। चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रोलां गैरो में यह उनकी 42वीं जीत रही। अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला पोलैंड की मागडा लिनेट से होगा। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और मार्टा कोस्त्युक भी अगले दौर में पहुंच गईं। स्वितोलिना ने कैटलिन क्वेवेदो को हराया, जबकि कोस्त्युक ने केटी वोलेट्स को मात दी। ज्वेरेव-रुड ने अपने-अपने मुकाबलें जीते अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कैस्पर रुड ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत कर तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चेक गणराज्य के थॉमस माचैक को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला चोट से काफी प्रभावित रहा। वहीं दूसरी तरफ, दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुके नॉर्वे के कैस्पर रुड ने भी सर्बिया के हमद मेदजेदोविच को आसानी से 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर अगले राउंड में पहुंच गए हैं। --------------------------------- वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन चूके राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को IPL के एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के क्रिस गेल (30 गेंद) के रिकॉर्ड से चूक गए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड ने 490 रन पर पहली पारी घोषित की:आयरलैंड 179 पर सिमटा, नाथन स्मिथ को 6 विकेट; फॉलोऑन में स्कोर 65/2
    Next Article
    IPL- मोहाली-चंडीगढ़ में बारिश की 70% संभावना:यहां आज GTvsRR क्वालिफायर-2 मुकाबला; मैच रद्द हुआ तो RR बाहर, GT फाइनल खेलेगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment