Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूरोसर्जन बोले- मनोरोगी है, कुछ भी कह-कर सकती है:प्रयागराज में छेड़खानी के केस पर बोले- आजकल वसूली का धंधा चल रहा है

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में छेड़खानी के आरोप में नामजद हुए न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि आरोप लगाने वाली लड़की मनोरोगी है, ऐसे में वह कुछ भी कर सकती है... कह सकती है। इस मामले पर वह ज्यादा तो कुछ नहीं कह सकते लेकिन आजकल वसूली का धंधा चल रहा है। हो सकता है कि यह उसी से संबंधित हो। क्योंकि किसी को फोन करके कहा गया है कि देख लेंगे। इतना चरित्र हनन कर देंगे कि डॉक्टर खुद ही अपने आप कटोरा लेकर भागते रहेंगे। जनवरी में मेरे हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी डॉक्टर बोले, लड़की ने ये एलिगेशंस क्यों लगाए, इसके बारे में तो नहीं कह सकता हूं पर यह बिटिया पिछले 3- 4 महीने से मेरे से इलाज करा रही है। जनवरी महीने में यह मेरे यहां हॉस्पिटल गुरु गोविंद सिंह में भर्ती हुई थी। वहां पर इसका मनोचिकित्सक डॉ सौरभ टंडन और मेरे द्वारा इलाज किया गया है। इसका एग्रेसिव बिहेवियर रहता है। इसको एबनॉर्मल साइन, सिम्पटम्स होते हैं, कभी किसी भाग में इसके झनझनाहट वगैरह शुरू हो जाती है, सिर दर्द हो जाता है, नींद नहीं आती है और अफसाद में चली जाती है। कल जब आई थी तो उसका 74 नंबर था। सीरियल में उसको भेजा गया, हमारी अटेंडेंट ने तो इसने बोला कि मेरे को नींद नहीं आ रही है, मेरे पूरे शरीर में झनझनाहट हो रही है और मेरे को डर लग रहा है, कुछ हो जाएगा। मैंने कहा देखना पड़ेगा, बताइए क्या क्या सिम्पटम है? उन्होंने कहा कि मेरे दाहिने भाग में झनझनाहट हो रही है, आप चेक कर लीजिए मुझको, मैंने कहा, ठीक है, आप लेट जाइए, आपको देख लेते हैं। फीमेल अटेंडेंट दरवाजे पर खड़ी थी एक वृद्ध बैठे हुए थे, उनका नंबर था, उनको देख के बाहर किया। वह हमारी फीमेल अटेंडेंट जो थी, वह दरवाजे पर खड़ी हो गई और इसको देखा गया... मतलब इसके चेहरे को देखा गया, पेट को देखा गया तो मैंने कहा आपको केवल एक तरफ झनझनाहट है, आपको एक तरफ कम और ज्यादा का महसूस हो रहा है। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। पैरों के लिए आपको ठीक है थाई के अंदर देख लेते हैं तो उसने कहा कि थाई रहने दीजिए तो मैंने भी कहा कि ठीक है, रहने दीजिए आप अगली बार बात बात कर लीजिएगा। 1.5 मिनट के अंदर यह पूरा काम हो गया था। आप कैमरे देख सकते हैं आप हमारे यहां के कैमरे देख सकते हो, जो चैंबर में तो नहीं है। उसके बाद वह बाहर गई है। हार्डली दो-ढाई मिनट का इसका ड्यूरेशन है। उसके अंदर वह वेल कंपोज होके... पूरे जो गली में कैमरे लगे हैं सबमें वह वेल कंपोज होकर बाहर गई। अगर कुछ करा होता तो वहीं पर चिल्लाती, कुछ करती। उसके बाद निकलने के बाद जब मैं, क्लीनिक बंद हो गई, 10- 12 मरीज और निपटा दिए तो 15- 20 लड़के हमारे गेट पर आ गए। दरवाजा पीटने लगे, मैं बाहर निकला तो उन्होंने एलिगेशन लगाया, आपने रेप कर दिया है, ये कर दिया...वो कर दिया। तो मैंने उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी। मैंने कहा, भैया, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। ना मेरे साथ ऐसा हुआ है। उसको उस समय भी कुछ नहीं था। वो लड़की... उसको कंपन... वो साइड इफेक्ट दवाइयों के होते हैं उसकी वजह से वह कांप रही है जो साइक्रेएटिक की दवाइयां हैं तो मैंने कहा ठीक है तुमको यह दवाइयां दी गई हैं, इससे तुम्हें आराम आ जाएगा। मांग महज इतनी कि निष्पक्ष जांच हो इतने लोग मेरे से इलाज करा रहे हो, पिछले 40 साल से मैं इलाज कर रहा हूं। मेरी यही मांग है कि निष्पक्ष जांच हो। हमारा सीसीटीवी देख लें। इवन, मेरी वाइफ कह रही कि उस समय वह भी वह आई थी मुझको चाय पूछने के लिए कि आपको ऑपरेशन में जाना है...चाय अभी दे दें। उन्होंने वह पर्दा हटाकर देखा... जो हमारी चेयर के पीछे जो हमारा कमरा है। उन्होंने कहा कि आप लड़की को देख रहे थे, इसलिए मैं इंटर नहीं की। मैंने वहां से झांका, मैं वहीं खड़ी हो गई। तो मेरी वाइफ, मेरी स्टाफ सब्बो, मेरा गार्ड... वहां पर इतने लोग सब वहां पे हैं तो उनसे भी आपको जो पूछना हो पूछ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक ने छात्र को पीटा, केस दर्ज:मिड-डे-मील के लिए लकड़ी लाने से मना करने पर हुई थी पिटाई
    Next Article
    सड़क हादसे में चाचा भतीजे समेत तीन की मौत:मैनपुरी में रात भर शवों के ऊपर गुजरते रहें वाहन, शादी समारोह से लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment