Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक ने छात्र को पीटा, केस दर्ज:मिड-डे-मील के लिए लकड़ी लाने से मना करने पर हुई थी पिटाई

    7 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील के लिए लकड़ी लाने से मना करने पर कक्षा 5 के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हीरामनपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की है। रबड़ी गांव निवासी गुड्डू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सचिन, जो इसी विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र है, पिछले लगभग एक महीने से मिड-डे-मील के लिए लकड़ियां बीनने को मजबूर किया जा रहा था। पीड़ित पिता के अनुसार, 1 अप्रैल को सचिन अपने दस्तावेज लेने स्कूल गया था। आरोप है कि वहां मौजूद शिक्षक ने उससे फिर लकड़ी लाने को कहा। जब छात्र पर्याप्त लकड़ी नहीं ला सका, तो शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनका परिवार दलित समाज से है और मारपीट के दौरान शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे बच्चे को मानसिक और शारीरिक आघात पहुंचा। घटना के समय विद्यालय में अन्य छात्र भी मौजूद थे। एक सामने आए वीडियो में कई बच्चों ने स्कूल में लकड़ी बिनवाने की बात स्वीकार की है। एक छात्रा ने भी कैमरे के सामने इसकी पुष्टि की है, जिससे इस मामले ने और अधिक ध्यान खींचा है। घटना के बाद पीड़ित पिता ने बांगरमऊ कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और मिड-डे-मील व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में HPCL आरोपी की मां पर केस:कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई
    Next Article
    न्यूरोसर्जन बोले- मनोरोगी है, कुछ भी कह-कर सकती है:प्रयागराज में छेड़खानी के केस पर बोले- आजकल वसूली का धंधा चल रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment