Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NCP Merger पर Sunetra Pawar के फैसले बिना चर्चा बेनतीजा रहेगी: Chhagan Bhujbal

    14 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शनिवार को कहा कि पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत से तब तक कोई नतीजा निकलने की संभावना नहीं है, जब तक पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं ले लेतीं। वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या उनकी पार्टी के नेता विलय का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं, जबकि राकांपा-शरदचंद्र पवार (शप) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ऐसी चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले रही हैं। भुजबल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कितनी भी बातचीत हो जाए, जब तक सुनेत्रा पवार इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं ले लेतीं, तब तक उसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा।’’ इससे पहले दिन में, सुले ने कहा कि राकांपा के दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर बातचीत उनके लिए उनके चचेरे भाई अजित पवार की मृत्यु के बाद समाप्त हो गई थी।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्हें दूसरे गुट की ओर से कोई संदेश भी नहीं मिला है। इस बीच, शनिवार को मुंबई और पुणे में ऐसे बैनर लगाए गए, जिनमें सवाल उठाया गया था कि क्या अजित पवार की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी या यह कोई साजिश थी। इस मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भुजबल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (अजित पवार की पत्नी) उनकी नेता हैं और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में टिप्पणी करना उचित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gurugram में ससुराल पक्ष ने BJP पार्षद और उनके पिता को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    Kota JK Lon Hospital के अधीक्षक और नर्सिंग कर्मियों पर तकनीशियन को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment