Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NDA-CDS के एग्जाम में 5,535 ने छोड़ दी परीक्षा:अव्यवस्था के बीच 39 केंद्रों पर हुई दोनों परीक्षाएं, फेस डिटेक्शन हुआ फेल, आधार से मिली एंट्री

    6 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में दो पालियों में 12 अप्रैल को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा वाराणसी में संपन्न हुई। इस दौरान फेस ऑथेंटिकेशन नहीं चलने से अभयर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर के बाद अथार्टी से हरी झंडी मिलने पर आधार और प्रवेश पत्र से अभयर्थियों को एंट्री दी गई। वाराणसी में 26 केंद्र एनडीए और 13 केंद्र सीडीएस के लिए बनाए गए थे। जिनमे 17,893 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 5,535 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 39 केंद्रों पर हुई परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को एनडीए और सीडीएस की परीक्षा कराई गयी। इस परीक्षा के लिए शहर में 39 सेंटर बनाए गए थे। जिसमें दो पालियों में सीडीएस और एनडीए की परीक्षा हुई। एनडीए में 8905 और 3433 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। संघ लोक सेवा आयोग ने एक ही दिन में सीडीएस और एनडीए जैसी दो बड़ी परीक्षाएं कराईं हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए त्रीस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इतनों ने छोड़ी परीक्षा एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया - वाराणसी में एनडीए में 26 केंद्रों में 12,186 अभ्यर्थियों और सीडीएस के 13 सेंटर पर 5707 अभयर्थी रजिस्टर्ड थे। एनडीए में 8905 ने परीक्षा दी और 3261 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सीडीएस में रजिस्टर्ड 3433 ने परीक्षा दी और 2274 ने परीक्षा छोड़ दी। फेस ऑथेंटिकेशन एप हुआ फेल वहीं उन्होंने बताया - इस दौरान कई सेंटर पर फेस ऑथेंटिकेशन एप के न चलने से काफी दिक्कत हुई। अभयर्थियों के प्रवेश में कई सेंटर पर देरी हुई। लेकिन संघ लोक सेवा आयोग के निर्देश के क्रम में आधार कार्ड और एडमिट कार्य से मिलान के बाद अभ्यर्थियों को सेंटर में इंट्री दी गई। घड़ी, पानी की बोतल रोका, कलावा हुआ चेक इस दौरान परीक्षा सेंटर पर अभ्यर्थियों की घड़ी भी उतरवा दी गयी। सतह ही पानी की बोतल को भी अंदर नहीं ले जाने दिया गया। इसके अलावा सेंटर पर पहुंचे अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई और कलावा भी चेक किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टिवा में घुसे 2 सांप, सर्विस सेंटर ने लौटाई गाड़ी:मैकेनिक बोले- हमको मरना नहीं है, कस्टमर ने लोगों की मदद से निकाला
    Next Article
    सहारनपुर में वीवीआईपी दौरे के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली:बड़े वाहनों की एंट्री बंद, 14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे का होना है उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment