Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET छात्रों के लिए PM Modi ने पेश की मिसाल, Delhi Airport पर 45 मिनट तक रोकी अपनी उड़ान

    2 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीट यूजी 2026 री-एग्जाम दे रहे छात्रों के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी तय उड़ान में थोड़ी देरी की ताकि एग्जाम सेंटर जा रहे छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी या ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। आज दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पीएम मोदी सीधे अपने आवास जाने के बजाय करीब 45 मिनट तक वहीं रुके रहे।एग्जाम टाइमिंग को देखते हुए लिया बड़ा फैसलाजानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का विमान अपने तय समय पर उड़ान भर सकता था या उनका काफिला एयरपोर्ट से निकल सकता था। लेकिन, दोपहर 2 बजे से होने वाली नीट परीक्षा के कारण एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में हजारों छात्रों की आवाजाही चल रही थी। पीएम मोदी ने फैसला लिया कि वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रतिबंधों की वजह से छात्रों को सेंटर पहुंचने में देरी न हो जाए, इसलिए वे खुद एयरपोर्ट पर ही रुक गए। इसे भी पढ़ें: Ajmer: NEET Re Exam सेंटर पर बुर्के को लेकर हंगामा, Police के दखल के बाद शांत हुआ मामलासोशल मीडिया पर पीएम मोदी के फैसले की जमकर तारीफप्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले की सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स और पेरेंट्स ने इसे छात्रों के हित को सबसे आगे रखने वाला एक बेहतरीन निर्णय बताया। आपको बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पहले से ही काफी अलर्ट मोड पर हैं और छात्रों की सुविधा के लिए हर स्तर पर खास इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया लीक से मचा कोहराम, 2 की दर्दनाक मौत, 46 की हालत गंभीर
    Next Article
    Ajmer: NEET Re Exam सेंटर पर बुर्के को लेकर हंगामा, Police के दखल के बाद शांत हुआ मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment