Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया लीक से मचा कोहराम, 2 की दर्दनाक मौत, 46 की हालत गंभीर

    1 hour ago

    2

    0

    तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार को यहां एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने की वजह से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 कर्मचारियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर में स्थित 'सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स' फैक्ट्री में हुआ।मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की स्पेशल टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरूगैस लीक की खबर मिलते ही अरक्कोनम में मौजूद नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की चौथी बटालियन को तुरंत अलर्ट किया गया। इसके बाद चेन्नई से 30 एनडीआरएफ कमांडोज की एक स्पेशल टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। यह टीम अपने साथ पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, गैस डिटेक्शन डिवाइसेस और खास CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) रेस्क्यू टूल्स लेकर आई थी, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें: NEET छात्रों के लिए PM Modi ने पेश की मिसाल, Delhi Airport पर 45 मिनट तक रोकी अपनी उड़ानमुख्यमंत्री ने दिए हाई-लेवल जांच के आदेश, 3 सदस्यीय कमेटी गठितइस गंभीर हादसे पर एक्शन लेते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम के निर्देश पर एक 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में इंडस्ट्रियल सेफ्टी और हेल्थ डायरेक्टर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर को शामिल किया गया है।24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, मंत्रियों को तत्काल पहुंचने के निर्देशजांच कमेटी को 24 घंटे के अंदर शुरुआती रिपोर्ट और तीन दिनों के भीतर फाइनल रिपोर्ट सबमिट करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के आईटी मंत्री और तिरुवल्लूर जिले के प्रभारी मंत्री को भी तुरंत ग्राउंड जीरो पर पहुंचने को कहा है। इसके साथ ही मॉनिटरिंग ऑफिसर डॉ. के.पी. कार्तिकेयन को जिला कलेक्टर और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर पीड़ितों को बेस्ट मेडिकल हेल्प दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। #WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Seven people affected by the ammonia gas leak were brought to Stanley Medical College.An ammonia gas leak was reported today at the St. Peter's Paul Seafoods Exports facility in Kannigappair, near Periyapalayam in Tiruvallur district. https://t.co/7Y0Y9zr8AW pic.twitter.com/xEtJXiW7Q5— ANI (@ANI) June 21, 2026 इसे भी पढ़ें: Ajmer: NEET Re Exam सेंटर पर बुर्के को लेकर हंगामा, Police के दखल के बाद शांत हुआ मामलाराज्यपाल ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएंइस भयानक घटना पर तमिलनाडु के राज्यपाल ने भी गहरा दुख जताया है। राजभवन की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा गया, 'तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम में एक झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की दुखद घटना से मुझे गहरा सदमा लगा है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत मिले और अस्पताल में भर्ती सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ram Mandir दान में करोड़ों का घोटाला? Kejriwal का सवाल- FIR क्यों नहीं, कौन हैं वो बड़े नाम?
    Next Article
    NEET छात्रों के लिए PM Modi ने पेश की मिसाल, Delhi Airport पर 45 मिनट तक रोकी अपनी उड़ान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment