Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया:पनकी में कमरे में लटकता मिला शव, B.Tech कर रहे भाई के साथ रहता था

    1 hour ago

    2

    0

    पनकी में बड़े भाई के साथ रहकर NEET की तैयारी कर रहे छात्र का शव सोमवार रात फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय बड़ा भाई गांव गया हुआ था। सोमवार देर रात वह घर लौटा तो भाई का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर परिजनों को जानकारी दी। छात्र मूलरूप से वाराणसी जनपद का रहने वाला था। दो साल से यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार सुबह परिजन पनकी पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला था छात्र मूलरूप से वाराणसी जनपद के गणेशपुर, बेनीपुर मिर्जामुराद निवासी रामआलम का 22 वर्षीय छोटा बेटा अमित पटेल पनकी के गणेश शंकर विद्यार्थी नगर में दो साल से रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। अमित के साथ उसका बड़ा भाई अजीत भी रहता है, जो पीएसआईटी से बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है। परिवार में चार बड़े भाई अरविंद, धर्मेंद्र, संजय, सुजीत और बहन सुनीता है। आखिरी बार बहन से हुई थी बात अरविंद ने बताया कि दो दिन पहले अजीत गांव आया था, जिसके बाद सोमवार देर रात गांव से लौटा था। देर रात अजीत कमरे में पहुंचा तो अमित का शव फंदे पर लटकते देख शोर मचाया। जानकारी पर मकान मालिक और पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। अरविंद ने बताया कि रविवार को NEET का पेपर देने के बाद उसकी बहन सुनीता से उसकी बात हुई थी। इस दौरान उसने बताया था कि उसका पेपर काफी अच्छा हुआ है, जल्द ही उसका चयन हो जाएगा। उसने जल्द ही गांव आने की बात भी कही थी, लेकिन इस घटना से सभी को झकझोर दिया। बड़े अरविंद ने हत्या की आशंका जताई है उनका कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर पिछले चार-पांच दिनों कुछ मजदूर काम कर रहे थे। शक है कि उन्होंने ही भाई को मारकर शव को फंदे पर लटकाया है। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ जिला अस्पताल में बच्ची की मौत:परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, गर्म दूध से जल गई थी
    Next Article
    वाराणसी के 1536 शिक्षामित्रों को 18 हजार मानदेय:गोरखपुर में CM ने बढ़े भुगतान का शुभारंभ किया, काशी में लाइव टेलिकास्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment