Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET Row के बीच Sharad Pawar, Supriya Sule ने PM Modi से की मुलाकात: सियासी अटकलें

    1 day ago

    1

    0

    NCP (SCP) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान NCP (SCP) नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। मंगलवार को पवार और सुले, दोनों ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जहाँ CJP, NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है। इसे भी पढ़ें: BJP Nationwide Protest | PM आवास के बाहर Rahul Gandhi के प्रदर्शन के जवाब में BJP का देशव्यापी हल्लाबोल, कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेगी भाजपापवार ने केंद्र से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और हकों की रक्षा की है, और सरकार एवं प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह हैं। इसलिए, शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और नागरिकों को दबाने के बजाय, सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए और उन्हें ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इसे भी पढ़ें: ज़रूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाऊँगी... CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का ममता ने दिया संकेतपिछले सप्ताह, एनसीपी (एससीपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने या एनसीपी में विलय की अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी अन्य पार्टी से उनके साथ गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पवार साहब, मैं, जयंत पाटिल, अनिल देशमुख और राजेश टोपे या किसी भी वरिष्ठ नेता को किसी भी पार्टी से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है… न ही भाजपा, कांग्रेस या एनडीए के किसी सहयोगी ने हमें कोई प्रस्ताव दिया है। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET Protest Case: हमारा वक्त खराब न करें, छात्र प्रदर्शनकारियों की याचिका पर Supreme Court सख्त
    Next Article
    Bhojshala Case: नमाज के लिए जगह 2 किमी दूर क्यों? Supreme Court ने SG Tushar Mehta से मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment