Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET-UG परीक्षा आज:लखनऊ के 76 केंद्रों पर 37000 से अधिक अभ्यर्थी, 3 घंटे में हल करने होंगे 180 प्रश्न

    4 hours ago

    2

    0

    देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित NEET-UG परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। लखनऊ में परीक्षा के लिए 76 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 37,176 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन और पुलिस ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसा होगा पेपर पैटर्न परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक एक पाली में होगी। अभ्यर्थियों को कुल 180 प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा 720 अंकों की होगी, जिसमें बायोलॉजी के 90 प्रश्न जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़े को रोका जा सके। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। देशभर में इतने सेंटर पर होंगे एग्जाम NEET परीक्षा का आयोजन NTA की तरफ से किया जा रहा हैं। देश में 551 सेंटर बनाए गए हैं। 14 विदेशी सेंटर भी हैं। MBBS, BDS,BAMS, BHMS, BUMS जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा। 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया हैं। एक्सपर्ट सुशील कहते हैं कि लास्ट मिनट पैनिक नहीं होना हैं। खुद को अलर्ट रखे पर प्रेशर ना हावी होने दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू:अविमुक्तेश्वरानंद बोले- योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें, उनके कसीदे पढ़ने लगेंगे
    Next Article
    कुशीनगर में चलती बस बनी आग का गोला:शॉर्ट सर्किट से धधकी लग्जरी बस, जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी बस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment