Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PWD एक्सईएन के वायरल वीडियो की जांच पूरी:SDM और परियोजना निदेशक ने DM को दी रिपोर्ट, DM ने शासन को भेजी जांच रिपोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता- द्वितीय (XEN) विनोद कुमार त्रिपाठी के कथित वायरल वीडियो की जांच पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी (DM) प्रियंका निरंजन ने जांच रिपोर्ट प्राप्त कर शासन को भेज दी है। जांच एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा और परियोजना निदेशक सुशील पांडे ने संयुक्त रूप से की थी। दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर सड़क निर्माण से जुड़े विवाद और वायरल वीडियो की विस्तार से पड़ताल की। जांच रिपोर्ट गोपनीय, सरकारी कार्रवाई तय एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट गोपनीय है और इसे केवल जिलाधिकारी को सौंपा गया है। उन्होंने कहा, “जांच में सभी बिंदुओं को देखा गया है, वायरल वीडियो सहित हर पहलू की पड़ताल की गई है। रिपोर्ट में क्या लिखा गया है, वह सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।” उन्होंने यह भी बताया कि सड़क निर्माण विवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। मौके पर राजस्व टीम द्वारा नपाई कराई गई, जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। मामला करनैलगंज के गुरसड़ी गांव का इस विवाद की शुरुआत करनैलगंज तहसील क्षेत्र के गुरसड़ी गांव से हुई थी। यहां के निवासी राहुल गोस्वामी ने शिकायत की थी कि उनके गांव में सड़क निर्माण के दौरान उनके खेत की ओर सड़क को 4 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जबकि इसे 2-2 मीटर चौड़ा किया जाना था। इस शिकायत की जांच करने गए XEN विनोद कुमार त्रिपाठी पर शिकायतकर्ता को धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट पर शासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    90 लीटर अवैध शराब के साथ 4 कारोबारी गिरफ्तार:कौशांबी में 4.5 कुंतल लहन नष्ट, होली से पहले पुलिस की छापेमारी
    Next Article
    बांदा में 400 किलो महुआ लहन नष्ट:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment