Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    90 लीटर अवैध शराब के साथ 4 कारोबारी गिरफ्तार:कौशांबी में 4.5 कुंतल लहन नष्ट, होली से पहले पुलिस की छापेमारी

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जनपद के चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 90 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की और चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 4.5 क्विंटल लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) भी नष्ट किया गया। यह कार्रवाई कौशांबी जनपद के महेवाघाट, कौशांबी, सैनी और संदीपनघटा थाना क्षेत्रों के गांवों में की गई। पुलिस टीमों ने अवैध शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र भानूप्रताप (निवासी ग्राम उसरा का पुरवा, मजरा अन्धावा, थाना महेवाघाट), महेश पुत्र स्व. रामदेव (निवासी समदापर, मजरा शाखा, थाना सैनी), गोलकी पत्नी नथनलाल (निवासी ग्राम बड़ा गड़वा, थाना कौशांबी) और लक्ष्मण पुत्र स्व. रामनेवाज (निवासी मलाक मोइद्दीनपुर, थाना संदीपनघाट) के रूप में हुई है। ये सभी कौशांबी जनपद के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में सभी चारों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने के धंधे में शामिल थे। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लड़की को छेड़ता है युवक:पिता बोले- शादी तय करने पर बेटी को रोककर धमकी दी- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा
    Next Article
    PWD एक्सईएन के वायरल वीडियो की जांच पूरी:SDM और परियोजना निदेशक ने DM को दी रिपोर्ट, DM ने शासन को भेजी जांच रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment