Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Noida: सपा प्रवक्ता Rajkumar Bhati पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज

    2 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वेद नागर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से बयान देने का आरोप लगाते हुए दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि भाजपा नेता वेद नागर ने शनिवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के अनुसार, नागर गुर्जर समाज से आते हैं। उन्होंने कहा कि उनके समाज के लोग भगवान शिव की उपासना करते हैं और भगवान विष्णु तथा भगवान श्रीराम की परंपरा में आस्था रखने वाले सनातनी हैं। नागर ने शिकायत में कहा कि उनके पूर्वजों ने सनातन धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं।चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज, वीरांगना राम प्यारी गुर्जर, राजमाता गुजरी और रामावतार भाटी जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व गुर्जर समाज के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुर्जर समाज में जन्मे राजकुमार भाटी ने दिल्ली में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं, भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म की मान्यताओं के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राजकुमार भाटी ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने धर्म, आराध्य देवी-देवताओं और सनातन धर्म का सार्वजनिक रूप से अपमान किया है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। शिकायत में उन्होंने कहा कि यह विषय सनातन समाज की आस्था और सम्मान से जुड़ा है। गुर्जर समाज की पहचान किसी एक व्यक्ति की राजनीतिक पहचान से नहीं, बल्कि उसके गौरवशाली इतिहास, सनातन परंपराओं, संस्कारों, राष्ट्रभक्ति और पूर्वजों के बलिदानों से है।उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ऐसे किसी व्यक्ति को अपना आदर्श नहीं मानता, जो सार्वजनिक रूप से सनातन धर्म की मान्यताओं के खिलाफ बयान देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजकुमार भाटी के इस कृत्य से गुर्जर समाज और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में सपा नेता राजकुमार भाटी से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनके सहायक ने फोन उठाया और बताया कि भाटी फिलहाल व्यस्त हैं तथा एक चैनल को साक्षात्कार दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath
    Next Article
    सुंदरवन के विकास के लिए 1200 करोड़ का बजट, Suvendu Adhikari ने TMC पर लगाया गबन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment