Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूहेलखंड विश्वविद्यालय की नई पहल:गोद लिए गांवों के बच्चों की प्रतिभा दीक्षांत समारोह तक

    18 hours ago

    1

    0

    महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में 4 अगस्त को होने वाले अपने 24वें दीक्षांत समारोह को गोद लिए गए गांवों के स्कूली बच्चों से जोड़ने की पहल की है। इस अभियान के तहत प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक के विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ किया गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के संरक्षण में विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। ये प्रतियोगिताएं 1 से 15 जुलाई 2026 तक गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में होंगी। इनमें भाषण, चित्रकला, कहानी लेखन, निबंध, कविता, देशभक्ति गीत और लोकनृत्य शामिल हैं। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित होंगी: कक्षा 3 से 8 और कक्षा 9 से 12। छोटे विद्यार्थियों के लिए 'मेरा विद्यालय', 'प्रकृति', 'देशप्रेम' और 'पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र' जैसे विषय रखे गए हैं। सीनियर छात्रों को शिक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान और तकनीक जैसे समसामयिक विषयों पर अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को 24वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट भाषण, कहानी और चित्रकला को पुस्तक एवं प्रदर्शनी के रूप में भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की रचनात्मक, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर लिंग परिवर्तन और लाखों की ठगी:ट्रांसजेंडर ने SP से की शिकायत, कहा- FIR दर्ज कर कार्रवाई करवाएं
    Next Article
    बरेली साइबर पुलिस ने 34 लाख रुपये वापस दिलाए:तीन पीड़ितों को '1930' पर शिकायत से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment