Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस से 7 महीने बाद रामपुर पहुंचा युवक का शव:नौकरी करने गया था, सेना में भर्ती हुआ; मां से कहा था- बहुत बुरी जिंदगी है

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी के रामपुर के एक युवक की रूस में मौत हो गई। परिवार ने बताया कि युवक शावेद (22) पिछले साल जून में नौकरी के सिलसिले में रूस गया है। वहां रूसी सेना में भर्ती हो गया। यूक्रेन से जंग के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पिछले साल 5 सितंबर को उससे आखिरी बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि वह रूस में फर्नीचर कंपनी में काम करने गया था। बाद में हालात ऐसे बने कि उसे रूसी सेना में शामिल होना पड़ा। उसने अपनी मां से रोते हुए कहा था कि यहां बहुत खराब हालात है। बहुत बुरी जिंदगी हो गई है। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। इस साल जनवरी में परिजनों ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर उसके लापता होने की सूचना दी। 3 महीने तक उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली। इस बीच 2 अप्रैल को अचानक एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को रूस की आर्मी का अधिकारी बताया। कहा कि शावेद की मौत 12 सितंबर 2025 को ही हो चुकी है। यह खबर सुनते ही परिवार शोक में डूब गया। परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच, शनिवार तड़के उसका शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से परिजन उसे रामपुर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला शावेद जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मसवासी गांव का रहने वाला था। वह इंटर पास था। पिता दुल्हे हसन (55) खेती बाड़ी के साथ दूध का छोटा कारोबार करते हैं। मां भूरिया (50) घर संभालती हैं। बड़ी बहन सिम्मी (24) इंटर पास है। घर पर रहकर मां का मदद करती है। दो भाई नावेद (20) और सुहेब (16) हैं। नावेद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सुहेब हाईस्कूल पास है। पिता के कारोबार में हाथ बंटाता है। शावेद के फुफेरे भाई साहबजादे ने बताया कि वह हल्द्वानी के एक युवक तसलीम के साथ 15 जून 2025 को रूस गया था। 1 से 5 सितंबर के बीच उसकी परिवार से लगातार बात होती रही। 3 सितंबर को उसने एक फोटो भेजी थी, जिसमें वह आर्मी ड्रेस में नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को उससे आखिरी बार बात हुई। उसकी आवाज में दर्द और घबराहट साफ झलक रही थी। ऐसा लग रहा था कि वह किसी परेशानी में है। इसके बाद से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। इस बीच तसलीम वापस लौट आया, लेकिन शावेद की कोई खबर नहीं मिली। इससे परिवार की चिंता और शक बढ़ता गया। काफी समय तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने 6 जनवरी को सांसद के जरिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर मदद मांगी, लेकिन वहां सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस बीच 2 अप्रैल 2026 को रूस से फोन से शावेद की मौत का जानकारी मिली। 7 महीने बाद रूसी आर्मी ने दी सूचना रूसी सेना के अधिकारी ने बताया कि शावेद का शव 4 अप्रैल को सुबह करीब 3 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद परिजन दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह करीब 3:20 बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने रामपुर लाकर गांव में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। ………………… आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी युवक की नीदरलैंड में मौत:₹25 लाख कर्ज लेकर टूरिस्ट वीजा पर गया, पेड़ काटने का काम मिला; वहीं फंसा पार्थिव शरीर
    Next Article
    TET अनिवार्यता के खिलाफ लाखों टीचर्स का प्रदर्शन:यूपी से 30 हजार शिक्षक शामिल हुए, कहा- सरकार अध्यादेश लाए, वरना संसद घेरेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment