Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूसी सेना में भर्ती युवक का रामपुर पहुंचा शव:9 महीने पहले गोली लगने से हुई मौत, फोन पर मां से कहा था- बहुत बुरी जिंदगी है यहां

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर के 22 साल के शावेद की रूस में गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार तड़के उसका शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से परिजन उसे रामपुर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। शावेद रूसी सेना में था। शावेद जून 2025 में रूस गया था। उसने परिवार को बताया था कि वह रूस में स्टील फर्नीचर का काम करेगा। बाद में हालात ऐसे बने कि उसे रूसी सेना में शामिल होना पड़ा। उसने मां को बताया था कि- यहां बहुत खराब हालात है। वह रो रहा था। 5 सितंबर, 2025 को परिवार की उससे आखिरी बातचीत हुई। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। जनवरी में परिजनों ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर उसके लापता होने की सूचना दी थी। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला शावेद मसवासी गांव का रहने वाला था, जो जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है। वह इंटर पास था। उसका छोटा भाई नावेद (20) मानसिक रूप से अस्वस्थ है। एक बहन है, जो इंटर में पढ़ रही है। पिता दुल्हे हसन दूध का छोटा कारोबार करते हैं। इसी से किसी तरह घर का खर्च चलता है। शावेद के फुफेरे भाई साहबजादे ने बताया कि वह 15 जून 2025 को रूस गया था। 1 से 5 सितंबर के बीच उसकी परिवार से लगातार बात होती रही। 3 सितंबर को उसने एक फोटो भेजी थी, जिसमें वह आर्मी ड्रेस में नजर आ रहा था। 5 सितंबर को उससे आखिरी बार बात हुई। परिवार का कहना है कि उस बातचीत में उसकी आवाज में दर्द और घबराहट साफ झलक रही थी। ऐसा लग रहा था कि वह किसी परेशानी में है। इसके बाद से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र, नहीं मिला जवाब परिजनों के मुताबिक, शावेद के साथ हल्द्वानी का तसलीम नाम का युवक भी रूस गया था। तसलीम तो वापस लौट आया, लेकिन शावेद की कोई खबर नहीं मिली। इससे परिवार की चिंता और शक बढ़ता गया। काफी समय तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने 6 जनवरी को सांसद के जरिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर मदद मांगी। लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। 9 महीने बाद रूसी आर्मी ने दी सूचना इसी बीच 2 अप्रैल 2026 को अचानक एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को रूस की आर्मी का अधिकारी बताया। उसने बताया कि शावेद की मौत 12 सितंबर 2025 को ही हो चुकी है। यह खबर सुनते ही परिवार शोक में डूब गया। सूचना मिली कि शव शनिवार सुबह करीब 3 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद परिजन दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह करीब 3:20 बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने रामपुर लाकर गांव में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। ………………… आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल का ईरान के पेट्रोकेमिकल जोन पर हमला:एयर डिफेंस, मिसाइल साइट और परमाणु प्लांट निशाना बने; म्यूजिक स्कूल भी तबाह
    Next Article
    लखनऊ में बैंक के क्लर्क की गोली लगने से मौत:घर के अंदर राइफल साफ कर रहे थे, ठुड्डी को पार कर सिर से निकल गई गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment