Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बैंक के क्लर्क की गोली लगने से मौत:घर के अंदर राइफल साफ कर रहे थे, ठुड्डी को पार कर सिर से निकल गई गोली

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क की गोली लगने से मौत हो गई। वह घर में लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो उनकी ठुड्डी को चीरते हुए ऊपर सिर को पार कर गई। क्लर्क की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पिंक सिटी मिर्जापुर की शनिवार सुबह 9 बजे की है। मृतक की पहचान प्रकाश मिश्रा (50) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर जानकीपुरम थाने से पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला हादसा लग रहा है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया- पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य इकट्ठा किए। 2013 में एयरफोर्स से रिटायर हुए थे ससुर ईश्वरचंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रकाश इस समय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पद पर थे। सेक्टर-क्यू अलीगंज ब्रांच में तैनाती थी। वह एयरफोर्स से 2013 में रिटायर हुए थे। उसके बाद बैंक में नौकरी करने लगे थे। वह सुबह करीब 9 बजे राइफल साफ कर रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। राइफल उनके पिता की थी जो उनके नाम हो गई थी। प्रकाश का मूल निवास हरदोई के कोतवाली शहर इलाके में है। वह यहां पत्नी रश्मि के साथ रहते हैं। उनकी बेटी शालिनी की उन्नाव में शादी हो चुकी है। बेटा स्पर्श कानपुर में बीटेक कर रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूसी सेना में भर्ती युवक का रामपुर पहुंचा शव:9 महीने पहले गोली लगने से हुई मौत, फोन पर मां से कहा था- बहुत बुरी जिंदगी है यहां
    Next Article
    हरदोई में पुलिस लाइन सामने 10 मिनट मारपीट:ऑटो चालक-बाइक सवार भिड़े, पुलिस मूकदर्शक बनी, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment