Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NSG कमांडो के बेटे का लाक्षागृह में मिला शव:9 अक्टूबर से लापता था, रैपिडो से निकलने के बाद हुआ था गायब

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के लाक्षागृह स्थित पक्के घाट के पास सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मेजा थाना क्षेत्र के अमेलिया कला निवासी कुमार गौरव पुत्र कुंताल के रूप में हुई है। युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार,कुमार गौरव बीते 9 अक्टूबर को संगम एक्सप्रेस से घर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी मां ऊषा देवी को फोन कर बताया था कि वह रैपिडो से बुकिंग करके घर आ रहे हैं। हालांकि,बाद में उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया। जेब से एक मोबाइल फोन और कमरे की चाबी मिली युवक से संपर्क नहीं होने पर परिजन परेशान हो उठे। सोमवार सुबह परिजनों ने दारागंज थाने पहुंचकर कुमार गौरव की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।इसी बीच हंडिया थाना क्षेत्र के लाक्षागृह स्थित पक्के घाट के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और कमरे की चाबी मिली थी।मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाने के बाद युवक की पहचान से संबंधित जानकारी सामने आई।इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिता NSG कमांडो के पद पर तैनात लखनऊ में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था युवक कुमार गौरव लखनऊ स्थित जीडी पंत पॉलीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था।वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।उसके पिता हरियाणा में NSG कमांडो के पद पर तैनात बताए गए हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई,यह स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉडलिंग में पहचान, 1.41 लाख फॉलोअर्स:शिवा शर्मा मर्डर केस में वांटेड श्रद्धा दुबे की 10 तस्वीरें...
    Next Article
    केकेसी में विचार गोष्ठी आयोजित:संतुलन बनाए रखने की बताई आवश्यकता, लोकतंत्र में सूचना का अधिकार समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment