Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NTA DG बोले- NEET जल्द कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी:AI से नकल रोकने पर भी काम जारी; अभी JEE और SSC जैसे एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड हैं

    11 hours ago

    1

    0

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के DG अभिषेक सिंह ने रविवार को कहा कि NEET परीक्षा बहुत जल्द कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होगी। उन्होंने कहा कि नंदन नीलेकणी की अगुआई वाली हाई-पावर टास्क फोर्स भी इस पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि JEE, SSC, CUET और NIFT परीक्षाएं पहले से CBT मोड में आयोजित हो रही हैं। CBT ही भविष्य है। आने वाले दिनों में हमारी सभी परीक्षाएं इसी मोड में होंगी। नीट पेपर लीक पर हुए प्रदर्शन के बाद सराकर ने नंदन नीलेकणी की अगुआई में पेपर लीक के खिलाफ हाई-पावर टास्क फोर्स बनाई थी। कहा- दूसरे देशों में परीक्षा कराएगा NTA अभिषेक सिंह ने कहा कि परीक्षाएं बिना नकल, गलती और अपनी ही व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत के आयोजित होनी चाहिए। घरेलू परीक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद NTA दूसरे वैश्विक संस्थानों के लिए परीक्षाएं कराने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा- NTA भविष्य में दूसरे देशों और वैश्विक संस्थाओं के लिए भी परीक्षाएं आयोजित करने की दिशा में काम करेगा। NTA लॉग, डेटा और एनालिटिक्स की मदद से परीक्षाओं को बिना गलती और परेशानी के कराने की कोशिश करेगा। जुलाई में बनी नीलेकणि की अध्यक्षता में टास्क फोर्स केंद्र ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में टास्क फोर्स जुलाई में बनाई थी। इसका गठन जंतर-मंतर पर पेपर लीक के आरोपों और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर हुए छात्रों के विरोध के बीच किया गया था। टास्क फोर्स में नीलेकणि के अलावा पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो निदेशक तपन डेका, पूर्व इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनिता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल हैं। क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 14 अरेस्ट 3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया। पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने तक कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई। अबतक 14 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई:NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। NTA के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    JDU का नाम बदलना लगभग तय, 3 बड़े फैक्टर:निशांत को पार्टी सौंपने से पहले ‘नीतीश’ की विरासत लॉक करने का मास्टर प्लान; 6 सवाल-जवाब में
    Next Article
    शाह बोले- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा:यहां NDA की सरकारें; अभी सिर्फ उत्तराखंड में लागू, MP–गुजरात, असम में तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment