Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

    22 minutes ago

    1

    0

    भुवनेश्वर, छह नवंबर कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को कम से कम 20-20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शुक्रवार को मांग की। यह चक्रवात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था और ओडिशा के दक्षिणी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया था। विपक्षी पार्टी ने गंजाम जिले के किसानों के कृषि ऋण पूरी तरह माफ करने की भी मांग की।उसका आरोप है कि चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और किसानों की आजीविका प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित गंजाम जिले के दौरे पर गए पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) अध्यक्ष भक्त चरण दास ने ये मांगें रखीं। दास ने कंधमाल-गंजाम जिला सीमा के पास, भंजनगर प्रखंड के घिदिपाबली गांव में भूस्खलन के कारण मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की।एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर बसे गांव में भूस्खलन वाली जगह से कम से कम सात शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
    Next Article
    Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment