Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओडिशा: Mohan Charan Majhi ने क्योंझर और मयूरभंज में 120 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की रखी नींव

    31 minutes ago

    1

    0

    भुवनेश्वर, सात नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को क्योंझर और मयूरभंज जिलों में 120 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की तीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से 4,280 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि रायकाला, सतीकुदार और जरकानी में बन रही इन परियोजनाओं को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इनसे क्योंझर जिले के झुंपुरा और क्योंझर प्रखंडों के गांवों, तथा मयूरभंज जिले के जरकानी इलाके को लाभ होगा। माझी ने शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से किसानों को साल में केवल एक के बजाय दो से तीन फसलें उगाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसान समृद्ध होंगे, तो ओडिशा भी समृद्ध होगा।जब तक हमारे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचता, तब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता। यह परियोजना केवल पानी की पाइपें बिछाने तक सीमित नहीं है। यह हमारी शुष्क जमीन को सुनहरी फसलों के स्रोत में बदलने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।’’ मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती बीजू जनता दल (बीजद) सरकार की आलोचना करते हुए उस पर आरोप लगाया कि वह हर प्रखंड में कम से कम 35 प्रतिशत कृषि भूमि तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने में विफल रही।उन्होंने कहा, ‘‘एक किसान के बेटे के तौर पर, मैं समझता हूं कि कृषि भूमि तक पानी पहुंचाने से किसान की आधी समस्याएं अपने आप हल हो जाती हैं। मौजूदा सरकार अगले पांच वर्षों में 15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है।’’ ओडिशा के जल संसाधन विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे माझी ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा बजट में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने बताया कि छह अंत नदी घाटी जलाशय परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, और 1,941 किलोमीटर लंबी नहरों को कंक्रीटीकरण कर सुदृढ़ किया गया है, जिससे 80,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार हुआ है।मुख्यमंत्री ने आनंदापुर बैराज, निचले सुकतेल और कुसुमी बैराज परियोजनाओं के तहत भूमिगत पाइपलाइन प्रणालियां भी बिछाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पूरे राज्य में 656 नए चेक डैम बनाए गए हैं और पहले से मौजूद 1,022 चेक डैम का जीर्णोद्धार किया गया है। माझी ने घोषणा की कि क्योंझर जिले में बहुप्रतिक्षित कनुपुर सिंचाई परियोजना का औपचारिक उद्घाटन दिसंबर में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस जलाशय परियोजना से जिले में हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान झुंपुरा में 17.97 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून में CM Pushkar Singh Dhami ने Garhwal Rifles जवानों संग मनाई दिवाली
    Next Article
    Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment