Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

    21 hours ago

    2

    0

    कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जिलों के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे ओडिशा में रविवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वैतरणी, सालंदी, काणी और महानदी नदी प्रणाली के कुछ हिस्सों में शनिवार को पानी का स्तर कम हो रहा था, लेकिन पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी से बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिलों के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, जिससे गांव, कृषि भूमि और सड़कें प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बालासोर के बास्ता में स्थिति और बिगड़ गई है, क्योंकि मयूरभंज जिले में जलका नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भी भारी बारिश के कारण प्राधिकारियों को हीराकुड बांध के अतिरिक्त फाटक खोलने पड़े हैं।इसे भी पढ़ें: Odisha के गंजाम जिले में मिनी-ट्रक पलटने से आठ कांवड़िए घायल हुएजलाशय से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए वर्तमान में 12 जल नियंत्रण फाटक खोले गए हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई उत्तरी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 फिल्मों के बाद क्यों जुदा हो गईं डेविड धवन-गोविंदा की राहें? खुद अभिनेता ने सुनाया किस्सा, किया बड़ा खुलासा
    Next Article
    MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment