Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑफिस में यौन उत्पीड़न की शिकायत,घर बैठे करें:लखनऊ में SHe-Box पोर्टल से महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा, महिला आयोग ने किया लांच

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में यदि कोई महिला कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है तो सीधे इसकी शिकायत कर सकती है। अब शिकायत दर्ज करना बहुत आसान, सुरक्षित और पूरी तरह गोपनीय हो गया है। भारत सरकार का शी-बॉक्स (Sexual Harassment Electronic Box) पोर्टल महिलाओं के हितों को देखते हुए उन्हें सुरक्षा की गारंटी दे रहा। जहां वे बिना किसी डर के घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकती हैं। यह पोर्टल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित है और 2013 के POSH एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम) के तहत काम करता है। सरकारी, निजी, संगठित या असंगठित क्षेत्र की सभी महिलाएं (स्थायी, अस्थायी, कॉन्ट्रैक्ट, इंटर्न या विजिटर) इसका फायदा उठा सकती हैं। मोबाइल से दर्ज कर सकते हैं शिकायत घर बैठे मोबाइल और कंप्यूटर से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी। हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में यह उपलब्ध है। शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी को जाती है। ऑफिस की आंतरिक समिति (IC) या जिला स्तर की स्थानीय समिति (LC) इसकी जांच करती है। तेज, समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई इसमें की जाएगी। शिकायत सब्मिट करने पर ट्रैकिंग नंबर मिलता है, जिससे स्टेटस आसानी से चेक किया जा सकता है। ऐसे दर्ज होगी शिकायत पहले आधिकारिक वेबसाइट https://shebox.wcd.gov.in खोलें। इसके बाद होमपेज पर Register Your Complaint बटन पर क्लिक करें। अपनी और कार्यस्थल से जुड़ी सारी जानकारी सही-सही भरें। इसमें ईमेल और मोबाइल नंबर जरूरी है। इसके बाद शिकायत सब्मिट करें। मिलने वाला ट्रैकिंग नंबर नोट कर लें और समय-समय पर स्टेटस चेक करते रहें। महिलाओं को सशक्त बनाने की कवायद निदेशक महिला कल्याण वंदना वर्मा ने कहा कि शी बॉक्स पोर्टल कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। महिलाएं बिना किसी भय के अपनी आवाज उठा सकती हैं। शिकायत मिलने पर समय पर और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। सभी कामकाजी महिलाओं से अपील है कि इस पोर्टल की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल जरूर करें। सुरक्षित कार्यस्थल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह पोर्टल महिलाओं को सम्मानजनक और सुरक्षित कार्यस्थल देने में अहम भूमिका निभा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ईद, अलविदा जुमे की तैयारी तेज:डीएम-एसएसपी ने ईदगाह मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं
    Next Article
    डीआईजी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:रामपुर में SI भर्ती परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment