Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ईद, अलविदा जुमे की तैयारी तेज:डीएम-एसएसपी ने ईदगाह मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

    15 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में अलविदा जुमे और ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को गांधी पार्क स्थित ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईदगाह मैदान में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नमाज के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। जिलाधिकारी ने नगर निगम को ईदगाह मैदान और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, नमाज के दिन भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने, पेयजल की उचित व्यवस्था करने और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों को ईद और अलविदा जुमे के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने बताया कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान के नंबरों पर वीडियो-फोटो भेजने वाले 6 गिरफ्तार:यूपी के रेलवे स्टेशन और सुरक्षा ठिकानों के वीडियो बनाते थे, 8 मोबाइल बरामद
    Next Article
    ऑफिस में यौन उत्पीड़न की शिकायत,घर बैठे करें:लखनऊ में SHe-Box पोर्टल से महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा, महिला आयोग ने किया लांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment