Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीआईजी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:रामपुर में SI भर्ती परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज ने शनिवार को रामपुर में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी मुनिराज ने सबसे पहले आश्रम पद्धति विद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया और तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता से करें। डीआईजी मुनिराज ने रामपुर पुलिस कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी की स्थिति की जांच की। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस तैनाती का अवलोकन किया। इस दौरान थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर ओंकार सिंह भी वहां मौजूद थे। कंट्रोल रूम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीआईजी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता बताया। निरीक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद डीआईजी मुनिराज रामपुर से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑफिस में यौन उत्पीड़न की शिकायत,घर बैठे करें:लखनऊ में SHe-Box पोर्टल से महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा, महिला आयोग ने किया लांच
    Next Article
    CSJMU में ICALS-2026 समापन:दलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए जीन एडिटिंग पर जोर, युवा वैज्ञानिकों को मिले अवॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment