Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑफिस से लौट रही युवती और छात्रा से छेड़छाड़:बरेली में विरोध करने पर गोली मारने की धमकी: दो अलग मामलों में FIR

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के किला और सीबीगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं से सरेराह छेड़खानी के दो मामले सामने आए हैं। किला में दफ्तर से घर लौट रही युवती को रास्ते में रोककर छेड़खानी की गई, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, सीबीगंज में कोचिंग से लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई। बात करने से मना करने पर आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा ने डर के कारण कोचिंग जाना बंद कर दिया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मंदिर के पास युवती को रोका, छेड़खानी की किला क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह दफ्तर से काम खत्म कर घर लौट रही थी। हनुमान मंदिर के पास दक्ष नाम के युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर किला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा से बात करने का दबाव बनाया सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कोचिंग जाती है। नन्हू उर्फ कन्नू नाम का युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। 3 अक्टूबर को आरोपी ने छात्रा को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और उससे बात करने का दबाव बनाया। छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद से छात्रा डर के कारण कोचिंग नहीं जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेवा संकल्प अभियान में गंगा आरती:प्रधानमंत्री मोदी के बतौर सीएम- पीएम 25 साल पूरे होने पर आरती, अच्छे स्वास्थ्य की कामना
    Next Article
    वृंदावन में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था गुरुकुल:संचालक ने टैंक की सफाई के लिए उतारा, 4 छात्रों की मौत; हादसे के बाद बैनर फाड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment