Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक मनोरंजन सभा संपन्न:होली की फुहार थीम पर दी प्रस्तुतियां, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

    9 hours ago

    1

    0

    मंगलवार को ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक मनोरंजन सभा का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस बार सभा की थीम ‘होली की फुहार’ रही, जिसमें रंगों और पारंपरिक गीतों की छटा बिखरी नजर आई। कार्यक्रम अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव मधु तापड़िया और कोषाध्यक्ष अरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभा का सफल आयोजन कनक असीजा और शालू मक्कड द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव मधु तापड़िया, कोषाध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, संरक्षिका डॉ. मोनिका भटनागर, संगीता मक्कड और डायरेक्टर अलका गुप्ता सहित सभी बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभी सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों में राधा-कृष्ण स्वरूप में सजी-धजी नजर आईं। होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। संगीता, अलका, अरुणा, अंशु, मंजू, गुरप्रीत, रेनू, सुषमा, निधि, अक्षि, अंजू, दीपिका, तृप्ता, आशा, वंदना, सोनिका, गुनजन, अनिता, ममता, कमलेश, प्रिया, नीरु और सुनीता सहित कई सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नाटक और हास्य प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। हंसी-मजाक और रंगारंग कार्यक्रमों से सभा में उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर जन्मदिन मनाने वाली सदस्यों को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष खानपान की व्यवस्था की गई, जिसमें गुंजिया, कांजी, दही भल्ला, टिक्की और गोलगप्पों का सभी ने स्वाद लिया। रंग, उमंग और उत्साह के साथ सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में शिक्षक ने की छात्र की पिटाई:पीठ पर मिले निशान, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को जारी किया कारण बताओ नोटिस
    Next Article
    कानपुर में दबंगों ने युवक को पीटा, VIDEO:ड्यूटी से घर लौट रहा था, रास्ते में बाइक रोककर गाली-गलौज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment