Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दबंगों ने युवक को पीटा, VIDEO:ड्यूटी से घर लौट रहा था, रास्ते में बाइक रोककर गाली-गलौज की

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में दबंगों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के सिर पर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर इलाके का है। ड्यूसी से घर लौट रहे थे विकासनगर के रहने वाले सोम पालीवाल एक निजी कर्मचारी हैं। सोम पालीवाल ने बताया- मंगलवार को मैं ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे था। विनायकपुर स्थित मधुबन स्वीट हाउस के पास इलाके के अन्नू वर्मा और रजत तिवारी ने मुझे रोक लिया। इसके बाद वे गाली-गलौज करने लगे। मैं इसका विरोध किया तो दोनों ने बीच सड़क पर ही मेरे साथ मारपीट की। सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे मैं घायल हो गया। घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पास के सीएचसी भेजा। पीड़ित ने रावतपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों की पहचान की जा रही रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश कुमार रॉय ने बताया की पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक मनोरंजन सभा संपन्न:होली की फुहार थीम पर दी प्रस्तुतियां, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
    Next Article
    आगरा में पहली महिला डिलीवरी वर्कर बनी आरती:पुरुषों तक सीमित फील्ड में कदम रख तोड़ी परंपरा, शुरू से ही फील्डवर्क करना चाहती थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment