Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑलनलाइन गेम में 5 लाख हारे, घर में की चोरी:खुद को बंधक बताकर लूट की झूठी कहानी बनाई, 10 तोला सोना-2 किलो चांदी मिली

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक ने ऑनलाइन गेम में 5 लाख रुपए हारने के बाद अपने ही घर में चोरी कर डाली। परिवार और पुलिस को उसने खुद को बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस को लड़के पर शक हुआ। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी बरामद की है। मामला निगोही थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… 28 अप्रैल की रात उनकला गांव निवासी कलेक्टर सिंह ने पुलिस को सूचना दी उनके घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात हुई है। उन्होंने अपनी तहरीर में 40 तोला सोना, 3 किलो चांदी और 3 लाख रुपये नकद लूटे जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्हें यह संदिग्ध लगा। कलेक्टर सिंह ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा अमित घर में था और परिवार के अन्य सदस्य एक शादी में गए हुए थे। पुलिस ने अमित से पूछताछ की, तो उसने पहले बंधक बनाकर लूट की बात दोहराई। हालांकि, पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद अमित ने पूरी सच्चाई बता दी। उसने कबूल किया कि उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत है। वह सितंबर महीने से अब तक 5 लाख रुपये हार चुका है। अकेले अप्रैल महीने में ही उसने 1 लाख 83 हजार रुपये गंवाए थे। अमित ने बताया, हारने के कारण वह पहले भी घर से थोड़ा-थोड़ा जेवर चुरा रहा था, क्योंकि परिवार का सारा जेवर एक ही लॉकर में रखा था। उस रात उसने सभी जेवर चुराने का फैसला किया। उसने गांव में बज रहे डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाया, ताकि चोरी की आवाज बाहर न जाए। चोरी करने के बाद उसने करीब 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी घर के अंदर भूसे में छिपा दिया था। पुलिस ने अमित की निशानदेही पर छिपाए गए जेवर बरामद कर लिए हैं। इस मामले में आरोपी अमित और सुनार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर से वृंदावन तक दंडवत यात्रा मथुरा पहुंची:गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर यात्रा
    Next Article
    उसरी चट्टी हत्याकांड: मुख्तार के रिश्तेदार को जमानत:22 साल बाद दर्ज दूसरी FIR को कोर्ट ने नहीं माना न्यायसंगत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment