Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाए, बचने को खुद रची साजिश:मुजफ्फरनगर में घरवालों की डांट से बचने के लिए फाड़े कपड़े

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज सूचना महज कुछ घंटों में फर्जी निकली। युवक ने ऑनलाइन गेमिंग और शॉपिंग में पैसे गंवाने के बाद परिवार से बचने के लिए खुद ही लूट की कहानी गढ़ ली थी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने तितावी थाना क्षेत्र में सामने आई लूट की सूचना का खुलासा करते हुए उसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है। जांच में पता चला कि युवक ने ऑनलाइन गेमिंग और शॉपिंग में पैसे गंवाने के बाद खुद ही साजिश रचकर पुलिस को गुमराह किया। बाइक गिराई और लूट की झूठी कहानी रची मामला 3 मई की रात का है। शामली जिले के भैंसानी गांव निवासी 19 वर्षीय बिलाल पुत्र आबिद ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि नंगला पिथौरा-पीपलहेड़ा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की और 37,500 रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच्चाई कबूल कर ली। बिलाल ने बताया कि उसने ऑनलाइन गेमिंग और शॉपिंग में करीब 50 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। परिवार के डर से उसने अपने कपड़े खुद फाड़े, बाइक गिराई और लूट की झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि डिजिटल दौर में अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लेन-देन के कारण कई बार युवा आर्थिक और मानसिक दबाव में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झूठी सूचना देना दंडनीय अपराध है। इससे पुलिस के संसाधनों का दुरुपयोग होता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और उन्हें जिम्मेदार बनाने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मासूम की हत्या में मां प्रेमी समेत गिरफ्तार:प्रयागराज में हुए हत्याकांड का खुलासा, गर्म चिमटे से जलाने के बाद घोंटा था गला
    Next Article
    केंद्रीय संस्कृत विवि लखनऊ में बुद्ध जयंती महोत्सव:निदेशक प्रो. झा ने समझाया गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment