Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर स्पा सेंटरों में कराया काम, FIR

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 20 साल की युवती ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर लखनऊ लाकर दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मिलने बुलाया। इसके बाद उसे देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। दरियागंज, नई दिल्ली की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में उसकी मुलाकात नौकरी तलाशने के दौरान किशनगंज बिहार निवासी कमरु जमाल उर्फ जावेद से हुई। कमरु ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया और लखनऊ बुलाया। इसके बाद अनैतिक काम करवाए गए। नशे की हालत में दुष्कर्म किया पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे गोमतीनगर स्थित एक कैफे में ले गया, जहां नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बना लिया गया। बाद में वही वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि इसके बाद उसे एक स्पा सेंटर ले जाया गया, जहां जफर हयात इदरीसी, कमर हयात इदरीसी, आमिर समेत अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई। दूसरे जिले के स्पा सेंटरों में भेजा पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे लखनऊ, फैजाबाद समेत अन्य स्थानों के स्पा सेंटरों में जबरन भेजा, जहां कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बदले में आरोपी मोटी रकम वसूलते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी, गालियां दी जाती थीं और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसका मोबाइल सिम तोड़कर फेंक दिया गया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। आरोपियों के पास फर्जी और कूटरचित आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी होने की बात कही गई है, जिनका इस्तेमाल लड़कियों को फंसाने में किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गोकशी कांड का खुलासा:छापेमारी में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक भी बरामद
    Next Article
    नोएडा में सेक्टर-61 से ग्रेटरनोएडा वेस्ट तक जाएगी मेट्रो:4 स्टेशन को बनाया जाएगा, आरआरटीएस को कनेक्ट करेगी, 1.25 लाख की राइडरशिप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment