Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सेक्टर-61 से ग्रेटरनोएडा वेस्ट तक जाएगी मेट्रो:4 स्टेशन को बनाया जाएगा, आरआरटीएस को कनेक्ट करेगी, 1.25 लाख की राइडरशिप

    11 hours ago

    1

    0

    नोएडा से ग्रेटरनोएडा वेस्ट तक मेट्रो को विस्तारित किया जाएगा। इसमें पांच स्टेशन होंगे। सेक्टर-61 कॉमन स्टेशन होगा। यानी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन और एनएमआरसी का ज्वाइंट स्टेशन होगा। इसे जंक्शन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। हालांकि ये यूपी कैबिनेट से एप्रूव नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो का ही एक पार्ट है। लेकिन ग्रेटरनोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्टेशन पर एक आरआरटीएस को जोड़ेगा। इससे ग्रेनो वेस्ट में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगा। लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर मेट्रो की सेवा मिलेगी। साथ एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। आरआरटीएस सरायकाले खां से ग्रेटरनोएडा वेस्ट सेक्टर-4 से होकर नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी। जो नॉलेज पार्क-5 में गाजियाबाद से प्रस्तावित आरआरटीएस को कनेक्ट करेगी। जिससे एयरपोर्ट जाना आसान होगा। दिल्ली मेट्रो के जरिए सेक्टर-61 और आगे जाने वाले एनएमआरसी की सेक्टर-61 से मेट्रो ले सकेंगे। यहां से ग्रेटरनोएडा वेस्ट जा सकेंगे। जिनको जेवर जाना है वो आरआरटीएस को पकड़ सकेगे। इस रूट की फाइल डीपीआर तैयार है। थोड़ा संशोधन करने के बाद इसको दोबारा से यूपी केबिनेट को भेजा जाएगा। वहां इस एक्सटेंशन लाइन को अप्रूवल मिल जाएगा। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस रूट के बनने से करीब 1.25 और इससे ज्यादा लोगों को फायदा होगा। साथ ही ग्रेनो वेस्ट , गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जाम से निजात मिल जाएगा। कम पैसे में ज्यादा राइड शिप से एक्सटेंशन लाइन होगी। इसका बजट भी कम होगा। इक्विटी के अनुसार केंद्र सरकार , राज्य सरकार , नोएडा और ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण सभी मिलकर पैसा खर्च करेंगे। जिससे निर्माण हो सकेगा। चार स्टेशन होंगे शामिल ये रूट करीब 6 किमी का होगा। इसमें चार स्टेशन बनाए जाएंगे। पूरा कारिडोर एलिवेटेड ट्रैक पर होगा। इसमे सेक्टर-61 स्टेशन,सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-123 और सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट का होगा। ये लाइन आरआरटीएस को कनेक्ट करेगी। एक साथ होगा शिलान्यास सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि ग्रेटरनोएडा डिपो से जुनपत और बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की डीपीआर को केंद्र सरकार ने पहले ही अप्रूव कर दिया है। इनकी डिटेल्ड ड्राइंग डिजाइन पर काम किया जा रहा है। टोपो ग्राफी सर्वे और स्वाइल टेस्टिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में दोनों रुटों का एक साथ शिलान्यास किया जाएगा। ये अगले महीने तक संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर स्पा सेंटरों में कराया काम, FIR
    Next Article
    ननदोई ने की अश्लीलता, शिकायत पर पति ने पीटा:दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास का आरोप; 7 पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment