Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन ठगी करने वाला अंतरराज्यीय जालसाज गिरफ्तार:14 एंड्रॉयड मोबाइल और नकदी बरामद, फोन हैक कर करते थे ठगी

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक अंतरराज्यीय जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 लाख रुपये मूल्य के 14 एंड्रॉयड फोन और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी एक शिकायत के बाद हुई, जिसमें एक व्यक्ति से 46,997 रुपये की ठगी की गई थी। खानपुर निवासी कासिम बेग पुत्र खलील बेग ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर नए क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने और पासवर्ड बनाने के बहाने व्हाट्सएप पर एक लिंक और एपीके फाइल भेजी थी। इस फाइल के जरिए उनके फोन को हैक कर क्रेडिट कार्ड से 46,997 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई थी। इस संबंध में साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान, साइबर थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को अमरदीप ढाबा से लगभग 100 मीटर पहले हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 14 एंड्रॉयड फोन और 1100 रुपए नकद बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ग्राम घघरी निवासी कमल कुमार (23) पुत्र जालो मंडल के रूप में हुई है। पूछताछ में कमल कुमार ने बताया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह करता था। वह नए क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने या पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक और एपीके फाइल भेजकर उनके फोन हैक कर लेता था। फोन हैक करने के बाद, वह क्रेडिट कार्ड की जानकारी और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी प्राप्त कर लेता था। इसके बाद, वह बिग बास्केट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गिफ्ट वाउचर, रिचार्ज वाउचर, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदता था। इन सामानों को वह सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी 14 मोबाइल फोन (जिनमें 4 आईफोन 16 प्रो मैक्स और 10 अन्य महंगे फोन शामिल हैं) ठगी के पैसों से खरीदे गए थे। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल - असम की जीत पर जयश्रीराम से गूंजी अयोध्या:बांटे गये जीत के लड्डू, महंत राजू दास ने पटाखा जलाकर खुशी जताई
    Next Article
    हरदोई में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा:डीएम ने जनहानि रोकने के लिए विभागों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment