Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनलाइन ठप, मैन्युअल हुई गैस बुकिंग की प्रक्रिया:एजेंसी पर जाकर भी बुक नहीं कर पा रहे गैस, KYC की प्रक्रिया नई मुसीबत

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में भले ही घरेलू LPG की कमी ना हो लेकिन तमाम तरह की दुश्वारियां उपभोक्ताओं को अब झेलनी पड़ रही है। पूरी व्यवस्था मैन्युअल में तब्दील हो गई है। नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन गैस की किल्लत न होने का दावा कर रहा है लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था ठप अभी तक उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर गैस की बुकिंग करता था और सिलेंडर घर पहुंच जाता था। अब पिछले 5 दिन में पूरी व्यवस्था बदल गई है। ऑनलाइन गैस बुक हो रही है लेकिन ओटीपी ना आने के कारण होकर सिलेंडर वापस ले जा रहा है। पूरी ऑनलाइन व्यवस्था ठप है और उपभोक्ता की परेशानी बढ़ती जा रही है। मैन्युअल बुकिंग में तमाम तरह का अड़ंगा उपभोक्ताओं को एजेंसी पर जाकर गैस बुक करने की आदत नहीं रही है। ऐसे में अब उन्हें एजेंसी पहुंचना पड़ रहा है। लेकिन वहां भी 70% उपभोक्ताओं को नाकामी ही हाथ लग रही है। सर्वर डाउन होने के कारण मैन्युअल बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। दो-दो घंटे इंतजार करने के बाद सिलेंडर मिल पा रहा है। KYC की प्रक्रिया बनी मुसीबत मैन्युअल बुकिंग करने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को KYC की प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जब पिछले महीने तक ऑनलाइन सिलेंडर मिल रहा था तो अब इस क्राइसिस के समय पर KYC की अनिवार्यता क्यों की जा रही है। शहर के एक गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे बुजुर्ग अनीस अहमद एजेंसी और दफ्तर के चक्कर काटकर परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि पिछले साल ही KYC हुई थी, अब फिर दबाव बनाया जा रहा है। सालों बाद गोदाम पर पहुंच रहे लोग यह पहला मौका है जब लंबे समय के बाद उपभोक्ताओं को कतार में लगना पड़ रहा है और सिलेंडर लेने के लिए खुद गोदाम पर पहुंचना पड़ रहा है। सदर निवासी योगेंद्र का कहना था कि वह 15 साल बाद गोदाम पर आए हैं। कई कई चक्कर लगाने के बाद सिलेंडर मिल पा रहा है। मैंने कहा कि प्रशासन को इन समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। ताकि बेवजह की अफवाह ना फैले। सुबह सात बजे से लग रही कतारे जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह दावा कर रहे हैं कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद हर दिन मशक्कत हो रही है। एजेंसी और गोदामों पर उपभोक्ताओं को सुबह 7 बजे जाकर कतार लगानी पड़ रही है। 9 बजे गोदाम खुलता है और उसके बाद सिलेंडरों का वितरण शुरू किया जाता है। तब तक गोदाम पर उपभोक्ताओं की कतार लग जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई:हरदोई में राज्य महिला आयोग सदस्य एकता सिंह का कड़ा संदेश
    Next Article
    तीन भाइयों ने चाकू से गोदकर किशोर को मार डाला:नोएडा में न्यौछावर के पैसे छीनने को लेकर विवाद हुआ, 5 लोग अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment