Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन भाइयों ने चाकू से गोदकर किशोर को मार डाला:नोएडा में न्यौछावर के पैसे छीनने को लेकर विवाद हुआ, 5 लोग अरेस्ट

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा में न्यौछावर के पैसे लूटने को लेकर तीन सगे भाइयों ने चाकू से गोदकर किशोर की हत्या कर दी। मामले में थाना सेक्टर-24 पुलिस ने वांछित चल रहे पांच लोगों और दो नाबालगि को गिरफ्तार किया है। दरअसल 12 मार्च को थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के बारातघर में शादी समारोह था। इस दौरान बरात चढ़त के दौरान पैसे उड़ाए जा रहे थे। एक पक्ष का श्याम और उसका भाई जबकि दूसरे पक्ष से आसिफ, रौनक, तौसीफ, सुदामा, सरफराज और एक अन्य नाबालिग पैसे बटोर रहे थे। पैसे बटोरने के बाद सभी लोग वापस आ रहे थे। इस बीच श्याम का बाकी लोगों के साथ न्यौछावर के पैसों को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो आसिफ, रौनक, तौसीफ, सुदामा, सरफराज ने नाबालिग के साथ मिलकर श्याम और उसके भाई को घेर लिया। पैसे छीनने लगे। इसी दौरान आसिफ ने चाकू से श्याम पर वार कर दिया। श्याम गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने श्याम को अस्पताल में भर्ती कराया। खून बहने से श्याम की मौत हो गई। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आसिफ, रौनक, तौसीफ, सुदामा, सरफराज और दो नाबालिग को पकड़ लिया है। पकड़े गए आसिफ, तौसीफ और सरफराज तीनों भाई है। श्याम सेक्टर-11 की झुग्गियों में रहता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन ठप, मैन्युअल हुई गैस बुकिंग की प्रक्रिया:एजेंसी पर जाकर भी बुक नहीं कर पा रहे गैस, KYC की प्रक्रिया नई मुसीबत
    Next Article
    गोरखपुर में अलविदा जुमे पर मनाया गया कुद्स डे:शिया जामा मस्जिद के बाहर हुआ प्रदर्शन, बैतुल मुकद्दस को आजाद कराने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment