Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन कर निकाला गया छर्रा, गोली फंसी:भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह का लखनऊ केजीएमयू में चल रहा है इलाज, अज्ञात बदमाशों ने की थी फायरिंग

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को देर रात गोली मार दी गई थी उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया है था। जहां आज मंगलवार सुबह उनका ऑपरेशन किया गया है डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के दौरान भूपेंद्र सिंह के पेट से गोली के छर्रे निकाले हैं, लेकिन मुख्य गोली अभी भी पेट के अंदर फंसी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार गोली तुरंत निकालने पर शरीर के अंग को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इसे अभी नहीं निकाला गया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास ग्राम पंचायत के गजराज पुरवा में देर रात करीब 10 बजे हुई। भूपेंद्र सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। भूपेंद्र सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पेट में गोली लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें KGMU लखनऊ भेजा गया था। परिजनों ने परसपुर थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। यह गोलीकांड 'चुनावी रंजिश' से जुड़े एक मामले को लेकर बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि देर रात परसपुर पुलिस को सूचना मिली कि डेहरास ग्राम पंचायत के गजराज पुरवा में बदमाशों ने भूपेंद्र सिंह को रास्ते में गोली मार दी है। तत्काल मौके पर पहुंच करके उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नितिन गौड़ ने संभाला अमरोहा जिलाधिकारी का कार्यभार:विकास योजनाओं और जनसमस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता
    Next Article
    संभल में सीमेंटेड खंभा टूटने से लाइनमैन की मौत:बिजली लाइन खींचते समय हादसा हुआ, सिर के बल जमीन पर गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment