Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से टी-20 सीरीज 3-0 से जीती:तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से हराया; मिचेल मार्श की फिफ्टी

    19 hours ago

    2

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में मेजबान बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। चट्टोग्राम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने 60 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 11 रन पर टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौटे बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। दूसरे ओवर में ही टीम ने दोनों ओपनर्स तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन के विकेट गंवा दिए। 11 रन के स्कोर पर परवेज हुसैन तमीम भी पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान हृदोय 51 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हृदोय और रिशाद (16) के बीच 26 रन की रही। सिर्फ यहीं दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन, नेथन एलिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। निखिल चौधरी को 1 विकेट मिला। मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई रनचेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने 5 ओवर में ही 52 रन बना दिए। नसुम अहमद ने जोश इंग्लिस (17) को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। दूसरे छोर से मार्श रन बनाते रहे। उन्होंने सिर्फ 28 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने मार्श और कूपर कॉनोली (15) के रुप में दो और विकेट गंवाए। हालांकि तब तक मैच लगभग खत्म हो चुका था। 11वें ओवर में टिम डेविड ने 2 छक्के लगाकर मैच खत्म किया। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर:इंग्लैंड दौरे पर गिल होंगे वनडे कप्तान, श्रेयस उपकप्तान; रोहित-विराट शामिल
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट्स- ब्राजील के राष्ट्रपति ने नेमार का मजाक उड़ाया:वर्क फ्रॉम होम खिलाड़ी कहा; भारतीय महिला हॉकी टीम ने नेशंस कप जीता

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment