Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट्स- ब्राजील के राष्ट्रपति ने नेमार का मजाक उड़ाया:वर्क फ्रॉम होम खिलाड़ी कहा; भारतीय महिला हॉकी टीम ने नेशंस कप जीता

    18 hours ago

    2

    0

    ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर का मजाक उड़ाया है। उन्होंने नेमार को दुनिया का पहला वर्क फ्रॉम होम नेशनल प्लेयर बताया है। एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति लूला बच्चों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक बच्चे ने नेमार को ब्राजील का बेस्ट खिलाड़ी बताया। इसपर लूला ने हंसते हुए कहा, नेमार तो खेल ही नहीं रहे हैं, वह दुनिया के पहले वर्क फ्रॉम होम नेशनल प्लेयर हैं। इसके बाद उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि एक दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 11 पेले की टीम बनानी पड़ सकती है। उनका यह वीडियो वायरल हो गया। FIFA वर्ल्ड कप के बीच ब्राजील के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने संकेत दिए हैं कि नेमार स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। नेशंस कप जीतकर भारत प्रो लीग में पहुंचा भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2026 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर पहली बार प्रो लीग में जगह बनाई। मैच में न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की, लेकिन चौथे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने दीपिका के ड्रैग फ्लिक को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया। कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया ने चौथे क्वार्टर में मिले न्यूजीलैंड के इकलौते पेनल्टी कॉर्नर को बचाकर टीम की बढ़त बरकरार रखी। पीएम मोदी ने बधाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और देश को गौरवान्वित किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश को गर्व और खुशी का एहसास कराया है। हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं।" ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर:इंग्लैंड दौरे पर गिल होंगे वनडे कप्तान, श्रेयस उपकप्तान; रोहित-विराट शामिल BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से टी-20 सीरीज 3-0 से जीती:तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से हराया; मिचेल मार्श की फिफ्टी
    Next Article
    जर्मनी फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा:आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया; इक्वाडोर और कुरासाओ का मैच 0-0 से ड्रॉ

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment