Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो के किराए को लेकर विवाद, चालक ने बुलाई पुलिस:फर्रुखाबाद में खुले पैसे न होने पर 250 मीटर आगे ले गया था, महिला पीछे छोड़ने पर अड़ी

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास तिराहा पर एक ऑटो चालक और महिला यात्री के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि महिला यात्री के पास खुले रुपए नहीं थे। खुले रुपए कराने का प्रयास किया,लेकिन नहीं मिले। करीब 250 मीटर आगे ऑटो चालक उसको लेकर आ गया। जहां रुपए मिलने के बाद उसको उतरने को कहा, लेकिन महिला यात्री नहीं उतरी। उसका कहना था उसे छोड़ कर आओ। इस कहासुनी के बाद मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची। ऑटो चालक के अनुसार, महिला फतेहगढ़ की ओर से आई थी और उसे मिशन कंपाउंड तक जाना था। महिला ने ऑटो रुकवाकर 500 रुपये का नोट दिया, लेकिन चालक के पास खुले पैसे नहीं थे। आसपास की दुकानों पर भी खुले पैसे नहीं मिले। खुले पैसे न मिलने पर चालक महिला को लेकर करीब 250 मीटर आगे आवास विकास तिराहा पर आ गया, जहां उसने पैसे खुले कराए। हालांकि, महिला ने वहीं उतरने से इनकार कर दिया और जोर देकर कहा कि उसे वहीं छोड़ा जाए जहां उसने उतरने को कहा था। विवाद बढ़ा तो चालक ने पुलिस बुलाई महिला के भड़कने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। चालक ने आरोप लगाया कि महिला ने उस पर हाथ भी छोड़ दिया। इस दौरान तिराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद बढ़ता देख ऑटो चालक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। अंततः, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ऑटो चालक महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने के लिए राजी हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवरात्रि पर लापता युवक का शव मिला:रायबरेली की सई नदी में बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पनकी में ट्रक ने कमानी कारीगर को मारी टक्कर:दिव्यांग रामकिशन की मौके पर मौत, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment