Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओप्पो F33 प्रो रिव्यू:लंबी बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन, 50MP सेल्फी कैमरा, लेकिन 4K वीडियो नहीं

    18 hours ago

    1

    0

    ऑफलाइन स्मार्टफोन मार्केट में ओप्पो की F सीरीज हमेशा से सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज रही है। अब, कंपनी ने नया स्मार्टफोन ओप्पो F33 प्रो 5G लॉन्च किया है। नया स्मार्टफोन कैसा है और क्या आपको इसे खरीदना चाहिए चलिए जानते हैं... डिजाइन: IP69K की वाटरप्रूफ रेटिंग और 360-डिग्री आर्मर प्रोटेक्शन सबसे पहले लुक की बात करें, तो मेरे पास यह 'पैशन रेड' कलर है जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसके अलावा यह स्टारी ब्लू और मिस्टी फॉरेस्ट कलर में भी आता है। इसका बैक और फ्रेम प्लास्टिक का है, लेकिन पीछे मैट फिनिश होने की वजह से इन-हैंड फील बहुत अच्छा है। इसका कैमरा मॉड्यूल पूरी तरह फ्लैट है। फोन का वजन 200 ग्राम से कम है और थिकनेस 8.5mm के अंदर है, यानी हाथ में साइज एकदम परफेक्ट बैठता है। मजबूती के मामले में ओप्पो ने इसमें IP69K की टॉप वाटरप्रूफ रेटिंग और 360-डिग्री आर्मर प्रोटेक्शन दी है, यानी पानी और गिरने की टेंशन खत्म! साथ ही, इसमें बढ़िया स्टीरियो स्पीकर्स और फास्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। डिस्प्ले: 6.59 इंच का 120 हर्ट्ज वाला एमोलेड डिस्प्ले डिस्प्ले की बात करें तो यहां 6.59 इंच का 120 हर्ट्ज वाला एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, तो धूप में विजिबिलिटी की कोई दिक्कत नहीं होगी। बेजल्स बहुत पतले और सिमिट्रिकल हैं, जिससे वीडियो देखने में मजा आता है। परफॉर्मेंस: मीडियाटेक डायेमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर फोन में मीडियाटेक डायेमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर है और यह एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कलर OS 16 पर चलता है। इसका एनतुतु स्कोर 6 से 7 लाख के बीच आता है। स्कोर भले ही एवरेज हो, लेकिन ओप्पो का डेली ऑप्टिमाइजेशन बहुत स्मूथ है। ऐप्स फटाफट खुलते हैं और डेली यूज में कोई लैग नहीं मिलता। गेमिंग की बात करें, तो BGMI जैसे गेम्स में बिना किसी हीटिंग इशू के 60fps पर आराम से खेल सकते हैं। कैमरा: 50 मेगापिक्सल का मेन और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। लेकिन इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन नहीं है। इसका मतलब है कि लो-लाइट या रात में फोटो खींचते वक्त अगर आपका हाथ जरा सा भी हिला, तो फोटो ब्लर आएगी। दिन में कलर्स और स्किन टोन अच्छे हैं, पर डिटेल्स थोड़ी कम लगती हैं। वीडियो में भी डाउनग्रेड है, आप फ्रंट और बैक दोनों से सिर्फ 1080p वीडियो ही रिकॉर्ड कर सकते हैं, जबकि पिछले मॉडल में 4K था। हालांकि, इसका 50 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा जबरदस्त है! इसमें ऑटो-फोकस का सपोर्ट है और सेल्फीज बहुत क्रिस्प आती हैं। साथ ही, कैमरे में ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे काम के AI फीचर्स भी दिए गए हैं। बैटरी: 7000mAh बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग पावरबैकअप के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ बॉक्स में आपको 80W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन 6nm प्रोसेसर होने के कारण यह बहुत कम बैटरी खाता है, जिससे आपको आराम से डेढ़ से दो दिन का बैकअप मिल जाएगा। प्राइस और फाइनल वर्डिक्ट फोन दो वैरिएंट में आता है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 40,999 है। अगर आपकी टॉप प्रायोरिटी लुक्स, स्लिम डिजाइन और लंबी बैटरी है, तो इसे खरीद सकते हैं। लेकिन आपका फोकस बेस्ट रियर कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग है, तो आप दूसरे ऑप्शंस देख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होंडा ZR-V भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹48 लाख:फ्लैगशिप SUV में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन के साथ 22.8kmpl का माइलेज, लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स
    Next Article
    नेटवर्क गया तो भी नहीं रुकेगी UPI:फोन से ऑफलाइन पेमेंट की तैयारी, एनएफसी के जरिए बिना नेटवर्क चलेगा भुगतान

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment