Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    OT टेक्नीशियन ने निकाली थी MBA स्टूडेंट की किडनी:कानपुर में ट्रांसप्लांट किया; मेरठ के 3 डॉक्टरों के भी नाम सामने आए

    15 hours ago

    2

    0

    कानपुर में MBA स्टूडेंट आयुष की किडनी किसी डॉक्टर ने नहीं, बल्कि एक ओटी टेक्नीशियन ने निकाली थी। उसी ने पारुल तोमर को किडनी ट्रांसप्लांट भी किया था। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने यह जानकारी दैनिक भास्कर को दी। उन्होंने बताया- आरोपी ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। जिस मेडिलाइफ हॉस्पिटल में वह काम करता था, उसके तीनों मालिक भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, इस कांड में मेरठ के तीन डॉक्टरों के नाम भी सामने आए हैं। ये सभी किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े डोनर और मरीजों का इंतजाम करते थे। अब तक कानपुर के इस चर्चित किडनी कांड में 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ओटी टेक्नीशियन ने उगले राज किडनी स्कैंडल केस की जांच डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी लीड कर रहे हैं। डीसीपी ने को बताया- ऑपरेशन में शामिल दो ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार को शुक्रवार को जेल भेजा गया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में दिल्ली के रहने वाले मुदस्सर अली सिद्दीकी का नाम सामने रखा। उन्होंने बताया कि अली ने आयुष की किडनी निकाली और फिर पारुल तोमर का ट्रांसप्लांट किया। इसके बाद कानपुर पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा। अली तो नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य मिले। पत्नी ने बताया-मेरे पति एक हॉस्पिटल में ओटी स्टाफ हैं। वह कोई यूरोलॉजिस्ट या डॉक्टर नहीं हैं, बल्कि ओटी टेक्नीशियन हैं। मेडिलाइफ हॉस्पिटल के 3 पार्टनर, तीनों फरार डीसीपी वेस्ट ने बताया-खुद को डॉक्टर बताने वाले अली ने बीते दिसंबर यानी 4 महीने पहले कल्याणपुर के मेडिलाइफ हॉस्पिटल में एक किडनी ट्रांसप्लांट किया था। जांच में सामने आया है कि मेडिलाइफ हॉस्पिटल औरैया निवासी डॉ. नरेंद्र, कन्नौज के रहने वाले डॉ. रोहन और डॉ. संदीप की पार्टनरशिप में है। डीसीपी वेस्ट का कहना है कि किडनी कांड का खुलासा होने के बाद से हॉस्पिटल बंद है। तीनों डॉक्टर अपने कानपुर स्थित फ्लैट और पैतृक आवास से लापता हैं। अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट स्कैंडल में ये तीनों डॉक्टर और उनके अस्पताल का स्टाफ शामिल था। जल्द ही तीनों डॉक्टरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अल्फा हॉस्पिटल का मालिक फरार डीसीपी ने बताया कि किडनी स्कैंडल में मेरठ के तीन डॉक्टर अनुराग उर्फ अमित, डॉ. वैभव मुद्गल और डॉ. अफजल के तार जुड़ रहे हैं। डॉ. अमित मेरठ के अल्फा हॉस्पिटल में पार्टनर हैं। डॉ. वैभव मुद्गल डेंटिस्ट हैं। ये सभी किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े डोनर और मरीजों का इंतजाम करते थे। स्कैंडल का खुलासा होने के बाद से तीनों अपने क्लीनिक नहीं पहुंचे हैं। साथ ही हॉस्पिटल भी नहीं जा रहे हैं। घर पर भी नहीं हैं। तीनों फरार चल रहे हैं। खास बात यह है कि इन सभी के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। पुलिस कानपुर और मेरठ से मिले इनपुट के आधार पर सभी की तलाश में छापेमारी कर रही है। --------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… --------------------- ये खबर भी पढ़ें… किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन; किडनी गैंग विदेश तक फैला कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    US फाइटर जेट F35 पायलट ट्रेनिंग क्या आएगी ईरान के खिलाफ काम?
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए TET अनिवार्य; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment