Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया डीएम ने किसान पंजीकरण शिविरों का किया निरीक्षण:फार्मर रजिस्ट्री में त्रुटियां सुधारने और अपात्रों को हटाने के निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने औरैया जनपद में किसान पंजीकरण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अयाना, ग्राम तिवरलालपुर, ग्राम पंचायत सेंगनपुर और ग्राम जसवंतपुर का दौरा किया। यह निरीक्षण शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की भूमि को एक साथ प्रदर्शित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से किया गया था। जिलाधिकारी ने लेखपालों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से फार्मर रजिस्ट्री और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधान और कोटेदार के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए, ताकि उन्हें भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे मतदाताओं को नोटिस उपलब्ध कराएं और उसी समय उनकी सुनवाई करते हुए आवश्यक प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी को भी शत-प्रतिशत निस्तारित कराया जाए। फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जिलाधिकारी ने अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के नाम, आधार कार्ड या खतौनी में गलत जानकारी दर्ज है, तो उसकी सूची बनाकर संशोधित कराया जाए और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तिवरलालपुर में सड़क क्षतिग्रस्त पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराना सुनिश्चित करें, ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर कानूनगो, ग्राम प्रधान, लेखपाल और किसान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भगवान शिव की निकली बारात:भगवान राम, हनुमान बने बाराती, भूत-प्रेत संग महिलाएं और बच्चे जमकर झूमे
    Next Article
    दरवाजे पर महिला का खून से लथपथ शव मिला:बस्ती में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment