Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में 16 फरवरी से खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान:बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाने की तैयारी पूरी

    5 hours ago

    1

    0

    औरैया जनपद में बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए 16 से 27 फरवरी तक एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अन्य सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने इस अभियान को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। अभियान के तहत जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, मदरसों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में कक्षा 1 से 5 (5 से 10 वर्ष आयु वर्ग) के बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों और चिन्हित स्थलों पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। अभियान के नोडल अधिकारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने जानकारी दी कि सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। टीकाकरण टीमों का प्रशिक्षण, वैक्सीन और आवश्यक लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता के साथ-साथ कोल्ड-चेन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि अभियान सुचारु रूप से संचालित हो सके। जनपद में कुल 1589 शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें 1248 सरकारी स्कूल, 324 निजी स्कूल और 17 मदरसे शामिल हैं। इन संस्थानों में टीकाकरण के लिए प्रतिदिन 139 टीमें कार्य करेंगी। यह कार्यक्रम बुधवार और शनिवार को छोड़कर अन्य सभी कार्यदिवसों पर चलेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और जनसामान्य से अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित तिथि व समय पर स्कूल या मदरसा स्थित टीकाकरण सत्र स्थल पर अवश्य भेजें। उन्होंने जोर दिया कि समय पर टीकाकरण ही खसरा-रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सैनिकों की भूमि पर बना पार्क:डीएम से जांच और भूमि आवंटित होने के बाद ही भवन निर्माण की मांग
    Next Article
    तुम एक हुसैनी मारोगे हर घर से हुसैनी निकलेगा:बरेली में गूंजे नारे, शिया यूथ पंच रत्न ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ फूंका बिगुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment