Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़:15 सटोरिए गिरफ्तार, 6 लाख नकद जब्त, बैंक खाते फ्रीज

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.04 लाख रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 16 एंड्रॉयड मोबाइल और एक की-पैड फोन बरामद किया है। साथ ही 12 बैंक खातों की जांच में 3.61 लाख रुपये की राशि फ्रीज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि 26 अप्रैल की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला बनारसीदास के एक किराए के मकान में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की और 15 लोगों को मौके से पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से सट्टा कारोबार चला रहे थे। पकड़े जाने के डर से ये लोग खुले स्थानों के बजाय किराए के मकानों में छिपकर सट्टा संचालित करते थे। ऑनलाइन लिंक से चल रहा था खेल जांच में पता चला कि गिरोह ‘1ex99’ लिंक के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। मुख्य आरोपी योगेश कुमार ने जालौन के एक व्यक्ति से करीब 20 हजार रुपये में गेमिंग आईडी खरीदी थी। मोबाइल जांच में कई ऑनलाइन आईडी और लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। एसपी के मुताबिक, योगेश कुमार तीन अलग-अलग आईडी के जरिए करीब 14.41 लाख रुपये के कॉइन्स ऑपरेट कर रहा था। अन्य आरोपियों के खातों में भी कुल 3.61 लाख रुपये मिले, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। अधिकांश आरोपी जालौन के निवासी गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर जालौन जनपद के निवासी हैं, जबकि दो आरोपी औरैया के हैं। कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और पहले से जुआ समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप कुमार और सर्विलांस प्रभारी समित चौधरी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चरखारी में समाजवादी पार्टी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर भाजपा, सनत राजपूत SP के पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    बाइक से निकले तीन दोस्त घाघरा नदी में डूबे:आजमगढ़ में एक को मौत, दो अन्य को मजदूरों ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment