Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में जाम के कारण नहीं बंद हुआ रेलवे फाटक:मालगाड़ी आउटर पर रुकी, रेल संचालन प्रभावित

    3 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार के बाद शनिवार शाम अछल्दा कस्बे में भारी जाम लग गया। इस जाम के कारण रेलवे फाटक समय पर बंद नहीं हो सका, जिसके चलते एक मालगाड़ी को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कस्बे के 13-बी रेलवे फाटक से लेकर आदर्श इंटर कॉलेज तक और दूसरी ओर नहर बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण बाइक सवारों से लेकर बड़े वाहनों तक को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। होली के बाद बाजार में बढ़ी भीड़ और वाहनों की अधिकता के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिविल पुलिस के सिपाही धीरज कुमार और विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान शाम करीब 6:20 बजे रेलवे फाटक बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन जाम के कारण यह संभव नहीं हो सका। फाटक बंद न होने के कारण रेलवे प्रशासन को अप लाइन की मालगाड़ी को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। कुछ देर बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से धीरे-धीरे जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका और ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार के कारण कस्बे में भीड़ अधिक होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया:जिला अध्यक्ष ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया
    Next Article
    सपा ने सिलेंडर के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन किया:पन्नूगंज रोड पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment