Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने सिलेंडर के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन किया:पन्नूगंज रोड पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

    3 hours ago

    1

    0

    शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने पन्नूगंज रोड मार्ग पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी और 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 118 रुपये की वृद्धि का विरोध कर रहे थे। उन्होंने 'भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ' और 'गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि वापस लो' जैसे नारे लगाए। महिलाओं ने थाली बजाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता, विशेषकर महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने बताया कि आटा, चावल, दाल, चीनी और शिक्षा जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले महंगाई कम करने और 'अच्छे दिन' लाने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 60 रुपये की घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी और 118 रुपये की कॉमर्शियल सिलेंडर की बढ़ोतरी जनता पर बोझ डाल रही है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने भी कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों और रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की। त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि कीमतें कम नहीं की गईं, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुशीला भारती, संतोषी भारती, नंदनी बिंद, आजाद पटेल, सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी, अरविंद सरोज, मुन्ना कुशवाहा और हिफाजत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में जाम के कारण नहीं बंद हुआ रेलवे फाटक:मालगाड़ी आउटर पर रुकी, रेल संचालन प्रभावित
    Next Article
    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी बनी IAS:बुलंदशहर की शिखा ने UPSC में 113वीं रैंक हासिल की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment