Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में लोडर की टक्कर से किसान की मौत:चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांट कर लौटते समय हादसा, साथी घायल

    2 hours ago

    1

    0

    अयाना। जुहीखा सेंगनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रामहेतपुरा निवासी 50 वर्षीय रोहित पुत्र काशीप्रसाद के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति अशोक है, जिसकी 15 अप्रैल को शादी होनी है। अशोक ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई रोहित के साथ भीखेपुर स्थित रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने गया था। आगे की कार्रवाई की जाएगी शाम को घर लौटते समय कुआंगांव के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक घायल हो गया। रोहित के भाई राजाबाबू और चंद्रशेखर ने बताया कि रोहित अविवाहित थे और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में महिला का शव फंदे पर लटका मिला:पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    ललितपुर में संदिग्ध अवस्था में किसान की मौत:परिजनों ने सांप के डसने की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment