Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में महिला SI ने बचाई जान:ट्रेन के आगे कूदने जा रही महिला को रोका

    15 hours ago

    2

    0

    औरैया के अछल्दा कस्बे में शुक्रवार को एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हेमलता यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे ट्रेन के आगे कूदने से बचा लिया। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना अछल्दा रेलवे फाटक के पास हुई। इटावा जिले के महेवा (नगला विधि) निवासी महेंद्र कुमार की 31 वर्षीय पत्नी घरेलू विवाद के कारण गहरे तनाव में थी। गृह क्लेश से परेशान होकर वह आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे फाटक पर पहुंची थी। ट्रेन आने का संकेत मिलते ही महिला ट्रैक की ओर बढ़ने लगी। रेलवे फाटक पर ड्यूटी पर तैनात एसआई हेमलता यादव की नजर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी इस महिला पर पड़ी। महिला के हाव-भाव देखकर एसआई हेमलता को किसी अनहोनी का आभास हो गया। जैसे ही महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगाने का प्रयास किया, हेमलता यादव ने तुरंत दौड़कर उसे सुरक्षित खींच लिया। घटना के बाद पुलिस महिला को थाने ले आई। वहां उसे सांत्वना दी गई और पानी पिलाकर शांत कराया गया। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। महिला के पति महेंद्र कुमार थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें समझाया और भविष्य में घरेलू विवादों से बचने की हिदायत देते हुए महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। सब-इंस्पेक्टर हेमलता यादव ने इस घटना पर कहा, "वर्दी का धर्म सिर्फ कानून की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे जीवन को बचाना भी है। महिला सुरक्षित है, यही हमारे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में महिला से चेन स्नैचिंग, 18 घंटे में खुलासा:पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से की पहचान, दो आरोपी पकड़े
    Next Article
    यूपी में पेट्रोल-LPG की किल्लत नहीं:लखनऊ में संजय भंडारी बोले-पैनिक बायिंग से डिमांड बढ़ी, 7 दिन का बैकअप स्टॉक है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment