Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पेट्रोल-LPG की किल्लत नहीं:लखनऊ में संजय भंडारी बोले-पैनिक बायिंग से डिमांड बढ़ी, 7 दिन का बैकअप स्टॉक है

    14 hours ago

    2

    0

    यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी नहीं है। 25-26 मार्च के बीच पैनिक बायिंग से अचानक डिमांड बढ़ी, लेकिन सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। हर जगह डिलीवरी की जा रही है। यह दावा है पेट्रोलियम कंपनी के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का। उन्होंने शुक्रवार को पीसी कर मौजूदा संकट को लेकर स्थिति साफ की। भंडारी ने बताया- सिर्फ दो दिनों में पैनिक का माहौल बना, लेकिन इसके बावजूद कहीं भी सप्लाई बाधित नहीं हुई। 26 मार्च को खासतौर पर लखनऊ समेत कई जिलों में डिमांड बढ़ी, जिसके मुताबिक टैंकर भेजकर सभी जरूरतों को पूरा किया गया। राज्य में 7 दिन का बैकअप स्टॉक रहता है। पर्याप्त रिजर्व मौजूद है। संजय भंडारी की 5 प्रमुख बातें… 1. पेट्रोल-डीजल की खपत लगभग दोगुनी हुई: 26 मार्च 2025 के मुकाबले 26 मार्च 2026 को पेट्रोल की सप्लाई लगभग दोगुनी हो गई। पिछले साल 15 हजार किलोलीटर पेट्रोल की सप्लाई थी, जो इस बार बढ़कर 29 हजार किलोलीटर यानी करीब 2 करोड़ 90 लाख लीटर पहुंच गई। डीजल में भी यही ट्रेंड दिखा। 2025 में 28 हजार किलोलीटर डीजल की सप्लाई थी, जो 2026 में बढ़कर 51 हजार किलोलीटर यानी करीब 5 करोड़ 1 लाख लीटर हो गई। 2. LPG में रिकॉर्ड बुकिंग, तेजी से डिलीवरी: LPG की डिमांड भी अचानक बढ़ी है। 26 मार्च को करीब 11.90 लाख सिलेंडर बुक हुए, जिनमें से 7.83 लाख की डिलीवरी कर दी गई। सामान्य दिनों में जहां 10 लाख बुकिंग होती है, वहां करीब 7 लाख सिलेंडर ही डिलीवर होते हैं। लखनऊ, सीतापुर, बहराइच और गोंडा में एक-दो दिनों के भीतर डिमांड ज्यादा रही। वहीं गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती और अयोध्या में पहले बढ़ी मांग अब सामान्य हो चुकी है। 3. मजबूत सप्लाई सिस्टम, हर पंप पर नजर: ऑटोमेशन सिस्टम के जरिए हर रिटेल आउटलेट की निगरानी की जा रही है। जहां सामान्य से पांच गुना तक बिक्री बढ़ती है, वहां तुरंत सप्लाई बढ़ाने का मैकेनिज्म लागू किया जाता है। इंडियन ऑयल के साथ-साथ भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों कंपनियां मिलकर लगातार सप्लाई बनाए हुए हैं। 4. स्टॉक पर्याप्त, कहीं कोई संकट नहीं: प्रदेश में करीब 4.85 करोड़ LPG उपभोक्ता हैं। डिस्ट्रीब्यूटर के पास औसतन डेढ़ दिन और बॉटलिंग प्लांट पर करीब 4 दिन का स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल पंपों पर भी 4-5 दिन का स्टॉक रहता है, जबकि कुल मिलाकर 15-18 दिन का रिजर्व उपलब्ध है। केंद्र सरकार के अनुसार देश में करीब 60 दिन का क्रूड ऑयल स्टॉक भी मौजूद है, जो सामान्य से ज्यादा है। 5. अफवाहों से बचें, सामान्य तरीके से खरीदारी करें: किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। न तो कोई क्राइसिस है और न ही सप्लाई चेन में कोई बाधा है। पेट्रोल-डीजल की खरीद पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है, इसलिए लोग जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और पैनिक बायिंग से बचें। ऑयल कंपनियों की मीटिंग, पेमेंट मुद्दा होगा साफ भंडारी ने बताया- भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ मीटिंग बुलाई गई है। पेमेंट से जुड़ा जो मुद्दा सामने आया है, वह कंपनियों का आंतरिक मामला हो सकता है, लेकिन बातचीत के जरिए इसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। …………………………………… संबंधित खबर भी पढ़ें मलिहाबाद में 2 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म:डीलर बोले- शाम तक रिफिलिंग होगी, अधिकारियों का दावा- स्टॉक बहुत है लखनऊ में पेट्रोल और डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर आज लगातार दूसरे दिन लंबी लाइनें लगी हैं। ग्राहकों की एकबारगी बढ़ी मांग से पेट्रोल पंप बार-बार खाली हो रहे हैं। इस बीच इंडियन ऑयल की तरफ से पीसी कर बताया गया कि एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। हमारे पास स्टॉक हमेशा की तरह है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में महिला SI ने बचाई जान:ट्रेन के आगे कूदने जा रही महिला को रोका
    Next Article
    चित्रकूट के रघुबीर मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया गया:अभिजीत मुहूर्त में हुआ श्रीराम का जन्म, दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment