Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में नकलविहीन बोर्ड परीक्षा की तैयारी:DM ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए कड़े निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कहीं भी नकल या किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने नामित परीक्षा केंद्रों पर तत्काल उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, फर्नीचर और बाउंड्री वॉल सहित बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी दोहराया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सभी केंद्र प्रभारियों और व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी कार्मिक परिचय पत्र के साथ रहें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी अवांछित व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करे। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्र के एक किलोमीटर के दायरे में फोटोकॉपी मशीनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जनपद में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हाई स्कूल के 20878 और इंटरमीडिएट के 19886 सहित कुल 40764 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, ककोर मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी इसके प्रभारी अधिकारी हैं। कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 7350734134 है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मेगा विधिक सहायता शिविर:22 फरवरी को, सरकारी योजनाओं की जानकारी और कानूनी सहायता मिलेगी
    Next Article
    चित्रकूट में सड़क चौड़ीकरण का विरोध:लोग बोले- प्राचीन गौरीहार मंदिर को बचाया तो टूटेंगे 40 मकान, दुकानें और धर्मशाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment